विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग के चक्कर में निक ने बंद करा दी थी लग्जरी शॉप

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2022 12:45 AM (IST)

Priyanka Chopra-Nick Jones Wedding Anniversary प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। दोनों की रॉयल ...और पढ़ें

Priyanka Chopra-Nick Jones Wedding Anniversary, Instagram Post
Priyanka Chopra-Nick Jones Wedding Anniversary, Instagram Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra-Nick Jones Wedding Anniversary: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। उम्र का फासला होते हुए भी दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। आज यानी 1 दिसंबर को दोनों अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में राजस्थान में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जो साल की सबसे चर्चित शादी बनी थी, लेकिन दोनों की सगाई से जुड़ा भी एक दिलचस्प किस्सा है, जिसे कम ही लोग जानते हैं, तो आइए जानते है प्रियंका और निक की सगाई का यह इंटरेस्टिंग किस्सा...

रिंग के लिए निक ने की थी मशक्कत

प्रियंका चोपड़ा के इंगेजमेंट के वक्त उनकी रिंग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। अंगूठी की खूबसूरत डिजाइन और कीमत दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपनी लेडी लव के लिए इस रिंग को लाने में निक जोनस ने जमकर मशक्कत भी की थी, जो इसे और भी खास बनाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू में निक ने खुलासा किया था कि जब उन्हें प्रियंका के लिए अंगूठी चुननी थी तो उन्हें सिर्फ इतना पता था कि यह टिफनी (Tiffany) की होनी चाहिए क्योंकि प्रियंका ने जिक्र किया था कि इससे उनके पिता का खास नाता है, जो कुछ साल पहले गुजर गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कीमत सुन चकरा जाएगा दिमाग

इंगेजमेंट रिंग खरीदने के लिए निक जोनस ने अपने भाइयों जो जोनस और केविन जोनस की मदद ली थी। तीनों ने लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड टिफनी के स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए रिंग पसंद की थी। खूबसूरत कट वाली प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत लगभग 2 करोड़ है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक ने बंद करा दिया था पूरा ज्वैलरी शॉप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक जोनस ने अंगूठी लेते वक्त पूरा स्टोर ही बंद कर दिया था। अपनी इस हरकत का कारण बताते हुए निक ने कहा था कि जब वह रिंग लेने के लिए स्टोर पहुंच थे तो वहां और भी ग्राहक थे। ऐसे में उन्हें डर था कि कहीं कोई उन्हें पहचान न ले। इसलिए इतमिनान से रिंग पसंद करने और प्राइवेसी के लिए उन्होंने पूरा स्टोरी ही बंद करा दिया था।