विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra Injured: प्रियंका का खून से लथपथ हुआ माथा चेहरे पर पड़ा नील, कैसे घायल हुईं देसी गर्ल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 26 May 2023 04:45 PM (IST)

Priyanka Chopra Photos प्रियंका चोपड़ा जो भी करती हैं उसमें परफेक्शन होता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टा ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Shares Injured Photo From Sets of Citadel / Instagram
Priyanka Chopra Shares Injured Photo From Sets of Citadel / Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Injured: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ऑडियंस को स्क्रीन प्रेजेंस से हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। वह अपनी हर फिल्म हो या सीरीज, उसमें जान फूंक देती हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं और हॉलीवुड में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मंगवाया है।

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस चिंतित हो गए। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के माथे और नाक से खून निकल रहा है।

खून से लथपथ हुआ प्रियंका चोपड़ा का माथा

प्रियंका चोपड़ा ने बीते गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सिटाडेल के सेट पर एक्शन करती हुईं नजर आ रही हैं। इसके बाद अब क्वांटिको एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोलाज पिक्चर शेयर की है।

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस की नाक से खून निकल रहा है और उनके पूरा चिन खून से सना हुआ है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के सिर से खून बह रहा है। दो अन्य तस्वीरों में उनकी आंख के नीचे चोट लगी हुई है और नील पड़ा हुआ है।

इसके अलावा प्रियंका ने एक और अन्य फोटो शेयर की है, जिसमें वह विंक करती हुईं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका की ये सभी तस्वीरें उनकी अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज सिटाडेल के सेट की हैं, जिसको एक्ट्रेस पूरी तरह से एन्जॉय करती हुईं नजर आ रही हैं।

सिटाडेल के दूसरे सीजन की हुई घोषणा

प्रियंका चोपड़ा ने बीती शाम अपनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद अब अपनी एक इंस्टा स्टोरी पर फैंस को ये खुशखबरी दी कि उनकी अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन आ रहा है। शो में वह एक बार फिर से रिचर्ड मैडेन के साथ फिर से नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने सिटाडेल ऑन प्राइम के पेज पर ये जानकारी दी। पहले सीजन में प्रियंका चोपड़ा ने एक एजेंट का किरदार निभाया था, जोकि फाइल के अनुसार मर चुकी हैं, लेकिन वह जिंदा है। अपने इसी किरदार को प्रियंका चोपड़ा आगे बढ़ाएंगी।