Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra: सिर्फ 7 साल के थे निक जोनस, जब प्रियंका को देखा था पहली बार... एक्ट्रेस ने बताया कहां?

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 12 May 2023 11:39 AM (IST)

    आपको बता दें की निक जोनस और प्रियंका की साल 2018 में राजस्थान में हुई थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से हुई थी। निक-प्रियंका की शादी को करीब 4 साल हो गए हैं और कपल की एक बेटी है जिसका नाम मालती है। ब

    Hero Image
    Photo Credit: Priyanka Chopra Nick Jonas Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बाॅलीवुड एक्ट्रेय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। स्टार्स की गिनती आज पावर कपल के तौर पर होती है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं, अक्सर उन्हें ऑन कैमरा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निक संग शादी के बाद प्रियंका के फैंस एक तरफ जहां काफी खुश थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें 10 साल छोटे निक संग शादी करने के लिए ट्रोल भी किया गया था। हालांकि इन बातों का प्रियंका पर निक के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार निक ने पीसी को देखा था तब वह महज 7 साल के थे। आइए जानते हैं पूरा किस्सा...

    पहली बार टीवी पर प्रियंका को देखा था निक ने

    ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव अगेन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका इस फिल्म को लगातार प्रमोट कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें करती नजर आ रही हैं। प्रियंका की ‘लव अगेन' में निक का कैमियो है। ऐसे में निक की चर्चा होना जायज है। प्रियंका ने हाल ही में सिंगर-एक्टर जेनिफर हडसन से बात चीत में कई बातों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने बताया कि निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था, जब वो महज 7 साल के थे।

    7 साल के थे निक और मैं 18 की 

    जेनिफर हडसन से बात के दोरान प्रियंका ने बताया, ‘मैं करबी 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक ऐसी लड़की थी, जिसे ये पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे यादा है कि मैंने तुम्हें जीतते देखा था। तो मैंने कहा था कि साल 2000 में मैं लंदन में थी और आप टेक्सास में, तो ये कैसे हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि वो महीना नवंबर था और उस दौरान निक महज 7 साल का था और वह किसी ब्रांड शो पर था, निक के भाई 8-9 साल के थे।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    निक और ससुर ने मुझे साथ जीतते देखा था

    प्रियंका ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, ‘मेरी सास ने आगे बताया था कि मेरे ससुर को इस तरह के इवेंट शोज देखना बहुत पसंद है। उस वक्त वो मेरा इवेंट शो देख ही रहे थे कि तभी निक भी आ गया था और दोनों ने तुम्हें साथ में जीतते देखा था।‘ प्रियंका ने कहा कि लाइफ बहुत ही छोटी है कब कौन कहां मिल जाए पता नहीं होता।