विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जिन एक्टर्स को डेट किया, उन्होंने मुझे डोरमैट समझा' प्रियंका चोपड़ा ने आखिर किस पर साधा है निशाना!

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 11 May 2023 09:49 AM (IST)

Priyanka Chopra Ex Boyfriend हाल ही में सिटाडेल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने को-एक्टर्स को डेट ...और पढ़ें

Priyanka chopra spoke openly about ex boyfriends says
Priyanka chopra spoke openly about ex boyfriends says

नई दिल्ली, जेएनएन। सिटाडेल से सुर्खियां बटोर रही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। हाल ही में होस्ट एलेक्स कूपर के साथ 'कॉल हर डैडी' पॉडकास्ट में अपने बातचीत के दौरान बताया कि उनके जिंदगी रह चुके पुरुषों ने डोरमैट से ज्यादा नहीं समझा और इसके लिए वो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें लगने लगे था रिश्ता निभाने के लिए ये तो करना पड़ता है।

प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द

दरअसल, हॉलीवुड जाने से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम उनके कई को-एक्टर्स के जुड़ा और अफेयर की चर्चे काफी मशहूर रहे। हालांकि कोई भी रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला। अब एक इंटरव्यू में प्रियंका का यहीं दर्द छलक पड़ा है। निक जोनस से शादी करने से पहले वो कई एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में थी। पर सारे असफल रहे। प्रियंका ने अपने सभी एक्स के बारे में खुलकर बात की।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स को लेकर कही ये बात

उन्होंने 'कॉल हर डैडी' में कहा, "मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही। सभी रिश्तों बीच कभी खुद को समय नहीं दे पाई। मैंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया, जिनके साथ मैंने काम किया या जिन लोगों से मैं सेट पर मिली। मेरे दिमाग में रिलेशनशिप को लेकर जो आइडिया था। जो लोग मेरी जिंदगी में आए, उन्हें अपने 'रिलेशनशिप के आइडिया' में फिट करती रही। "

डोरमैट की तरह किया इस्तेमाल

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अपनी जिंदगी में आए लोगों के लिए मैंने महेशा केयर टेकर की तरह रोल प्ले किया। उनके लिए अपना काम छोड़ देती थी, शूट कैंसिल कर देती थी, उनका ख्याल रखती। ऐसा ही तो हमें सिखाया जाता है कि पुरुष को हमेशा इंपॉर्टेंट फील करवाओ। मुझे सब नॉर्मल लगता था। ये सब करके मैं डोरमैट की तरह बन गई थी, जैसे हमें बताया जाता है कि परिवार को जोड़कर रखने की जिम्मेदारी औरत की होती है।"

'जी ले जरा' में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' और रोमांटिक ड्रामा मूवी 'लव अगेन' में नजर आईं। इसके अलावा वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।