विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra जल्द पति निक जोनस संग पर्दे पर आएंगी नजर, कहा- हम एक साथ काम करेंगे

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 09 May 2023 07:26 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक के बाद एक हॉलीवुड वेब सीरीज और फिल्म में नजर आ रही है। हाल में ...और पढ़ें

Priyanka Chopra, Nick Jonas, Photo Credit Instagram Priyanka
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Photo Credit Instagram Priyanka

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra: बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करने के बाद प्रियंका चोपड़ा  हॉलीवुड में भी अपने नाम के झंडे गाड़ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज सिटाडेल के रिलीज है। हर शुक्रवार को इस सीरीज का एक नया एपिसोड रिलीज किया जा रहा है।

सिटाडेल के बाद पीसी की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' (Love Again) रिलीज हुई। वहीं इंडिया में यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है।

निक संग पर्दे पर नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ काम करने को लेकर फैंस को इशारा दिया है। हालांकि 'लव अगेन' में भी प्रियंका पति निक के साथ नजर आ रही है, लेकिन इस फिल्म में निक का एक छोटा-सा रोल है। ऐसे में कुछ बड़े के लिए एक्ट्रेस ने कहा, निक और मैं एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि यह एक फिल्म है या नहीं।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

अब तक हम एक साथ शो का निर्माण कर रहे हैं, हम एक साथ कई प्रोजेक्ट कर रहे हैं और मुझे पूरा यकीन है आगे चलकर कुछ ऐसा होगा कि हम एक साथ काम करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह रोमांटिक होगा या हम क्या रोल करेंगे, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि हम एक साथ जरूर काम करेंगे।

गाने में नजर आ चुके है निक और प्रियंका

शादी के बाद निक और प्रियंका साथ में एक म्यूजिक एल्बम में नजर थे। 1980 का गाना 'What A Man Gotta Do' का दूसरे वर्जन में ये कपल नजर आया था। वहीं, इससे पहले भी निक और प्रियंका जोनस ब्रदर्स के गाने 'सकर' में नजर आ चुके हैं। इस गाने में निक और प्रियंका के अलावा निक के दोनों भाई भी अपनी-अपनी लाइफ पार्टनर के साथ नजर आए थे। इस गाने में भी दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।