विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra: जब रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिरी थीं प्रियंका, फिर जो हुआ उसे देख शॉक्ड हो गईं थीं एक्ट्रेस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 10 May 2023 02:38 PM (IST)

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में जाना मान नाम बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक चैट ...और पढ़ें

File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit: Instagram
File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रेड कार्पेट पर चलना शोहरत और सम्मान की बात मानी जाती है। फैंस को अपने चहेते स्टार्स को महंगी डिजाइनर ड्रेस में रेड कार्पेट पर देखने का क्रेज होता है। उनके फेवरेट स्टार ने क्या पहना, किस तरह से उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री ली, वगैरह, कई चीजों को लेकर फैंस की उत्सुकता बनी रहती है। मगर सोचिए अगर हजारों कैमरे की कैद में कोई रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिर पड़े, वह भी तब जब उसकी पहचान पूरी दुनिया में हो।

हाल ही में यूके में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' रिलीज हुई। एक्ट्रेस ने द व्यू नाम के चैट शो में इस फिल्म सहित खुद से जुड़ी कई चीजों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने शेयर किया कि जब 'लव अगेन' के प्रीमियर में वह गिर गई थीं, तो उनके साथ क्या हुआ था।

जब रेड कार्पेट पर गिरी थीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अक्सर गॉर्जियस ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस के बीच उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक्ट्रेस रेड कार्पेट में कई लोगों की मौजूदगी में धड़ाम से गिर पड़ी थीं। द व्यू चैट शो में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनके साथ ऐसा कुछ हुआ था, तब वहां मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरे नीचे रख दिए थे।

पैपराजी ने फोटो लेने से कर दिया था मना

एक्ट्रेस ने बताया कि 'लव अगेन' के प्रीमयर में रेड कार्पेट पर उनके साथ ऐसा हुआ। यह सब देख पहले तो वह हैरत में पड़ गईं। बाद में उन्हें पैपराजी ने कहा कि वह खड़े होने के लिए अपना टाइम ले सकती हैं। उन्होंने प्रियंका के सम्मान में उनकी गिरते हुए कोई भी फोटो या वीडियो क्लिक नहीं किया। प्रियंका ने बताया कि पैपराजी ने उस वक्त उनसे कहा कि आपने हमेशा हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया है।

23 साल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा

प्रियंका ने कहा कि उनके 23 साल के करियर में पहली बार ऐसा हुआ, और आज तक उन्हें किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी रेड कार्पेट पर गिरते हुए कोई फोटो, वीडियो या किसी भी तरह का पोस्ट नजर नहीं आया। जब वह गिरीं, तो उन्हें उठाने के लिए निक जोनस फट से आए। बाकी लोगों ने भी उन्हें उठने में मदद की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।