यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra Video: हाई हील्स पहन गिरते-गिरते बची प्रियंका चोड़का, पति निक ने यूं थामा हाथ
Priyanka Chopra Video मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल से सबको चौंकाया। अब एक्ट्रेस का आफ्टर पार्टी (Met ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Video: 1 मई को प्रियंका चोपड़ा मेट गाला रेड कारपेट पर पति निक जोनस के साथ अपना जलवा बिखेरा। दुनिया भर में एक्ट्रेस का लुक काफी वायरल हुआ। इतना ही नहीं मेट गाला के बाद आफ्टर पार्टी (Met Gala After Party) में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल से सबको चौंकाया। इस मौके पर देसी गर्ल ने रेड कलर का हाई स्लिट गाउन पहना था। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें गिरने से बचाते नजर आ रहे हैं।
हाई हील्स बहन लड़खड़ाई प्रियंका
पति निक से साथ पार्टी में जाते हुए प्रियंका थोड़ी लड़खड़ाती नजर आईं, लेकिन निक ने संभाल लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं रेड थाई स्लिट गाउन पहने प्रियंका पार्टी में जाने को रेडी हैं। वो कार से उतरती हैं और निक उनका हाथ थामे साथ बढ़ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक कलर की हाई हील्स पहनी हुई थीं तभी उनका पैर स्लिप हो जाता है और वो लड़खड़ा जाती हैं, वहीं निक उन्हें तुरंत संभाल लेते हैं।
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'टेंशन न लो प्रियंका, निक है न। दूसरे ने लिखा- ओह यार वो हील्स और पत्थर, लेकिन उन्हें मिल गया हाथ थामने वाला। तीसरे ने लिखा, निक एक जेंटलमैन है। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने दिल वाला इमोजी बनाया है।
प्रियंका मेट गाला लुक
प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर पति निक जोनस के साथ एंट्री मारी थी। इस फैशन नाइट में दोनों ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए थे। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। इस दौरान एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं। तो वहीं निक ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए थे।