Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने फिर खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा, बोलीं- उम्मीद करते हैं कि एक्ट्रेस की पेल्विक बोन दिखे

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 11 May 2023 11:45 AM (IST)

    Priyanka Chopra On Bollywood हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चपोड़ा ने एक बार फिर बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दुबली पतली और गोरी लड़कियों को ही सुंदर समझा जाता है।

    Hero Image
    Priyanka Chopra again opened Dark side of bollywood

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने बड़ी आसानी से बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। क्वांटिको से लेकर सिटाडेल तक, एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। फिलहाल, प्रियंका हॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में अपने दिनों के बारे में बात की। कॉल हर डैडी के साथ एक पॉडकास्ट में, उन्होंने बॉलीवुड के डार्क फ्रेज को उजागर किया। प्रियंका ने बताया कि कैसे उन्हें यह सिखाया गया था कि कुछ प्रकार के शरीर को सुंदर माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड में ये आम बात है कि गोरा रंग ही सुंदर होता है। ऐसा एक्टर्स भी मानते हैं कि जिसका रंग साफ है वो ही सुंदर है। प्रियंका ने कहा कि ये कॉन्सेप्ट ऐड फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में आया और फिल्म इडस्ट्री में सबने इसे ही सच मान लिया। इसके अलावा, उन्होंने शेयर किया जब वो इंडस्ट्री में शामिल हुई थीं तो उन्हे बताया कि स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए के लिए एक खास तरीके का होना चाहिए।

    बताया कैसी लड़कियों को सुंदर समझते है

    एक्ट्रेस ने शेयर किया, "जब मैं पहली बार 20 साल पहले शामिल हुई थी, तो हमने इसके बारे में बात नहीं की थी। तब एक्ट्रेस से यह उम्मीद की जाती थी कि वो दुबली-पतली हो, उसकी पेल्विक बोन दिखती हो और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो वहां कैसे पहुंचती हैं। आपको ऐसा ही दिखना चाहिए और जो ऐसा नहीं है वो सुंदर नहीं है।"

    "तोड़नी होगी ये मान्यता"

    उन्होंने आगे कहा कि फैशन और फिल्मों में लोग एक निश्चित शरीर का वजन और एक निश्चित आकार की ड्रेस में फिट होने के लिए कहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह सब सामान्य था और अब भी होता है लेकिन 'बंद दरवाजों के पीछे'। प्रियंका चोपड़ा को उम्मीद है कि ये प्रथा तब टूटेगी, जब लोग बोलना शुरू करेंगे। उन्होंने शेयर किया कि कला की तरह ही सौंदर्य भी व्यक्तिपरक है। उसने कहा, "हमें उन नेरेटिव को तोड़ना होगा जिस के तरह लोगों को खूबसूरती के पैमाने में उतारा जाता है"