Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra की बेटी मालती को बॉलीवुड में मिली बेस्ट फ्रेंड, सुपरस्टार की भांजी का हाथ पकड़े घूमती आईं नजर

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ही सोशल मीडिया पर फेमस नहीं हैं बल्कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी बचपन में ही स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका भले ही हॉलीवुड में काम कर रही हों लेकिन उनकी लाडली ने तो बॉलीवुड में अपनी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर ढूंढ ली है कौन है वह चलिए बताते हैं

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Tue, 08 Jul 2025 11:32 AM (IST)
    Hero Image
    मालती मैरी ने इस स्टार किड को बनाया अपना बेस्ट फ्रेंड/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा भले ही इंटरनेशनल ब्रांड बन चुकी हों, लेकिन वह अपने रूट्स से हमेशा जुड़ी रहती हैं। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के दिनचर्या को मिस न करें, इसका देसी गर्ल पूरा ध्यान रखती हैं। प्रियंका कभी पति निक जोनस, तो कभी अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कई प्यारी-वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हाल ही में प्रियंका और निक की लाडली मालती की एक और वीडियो जमकर वायरल हो रही है, लेकिन इसमें वह अपने मम्मी-पापा के साथ नहीं, बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। मालती की ये नई बेस्ट फ्रेंड बॉलीवुड सुपरस्टार की भांजी हैं। 

    मालती मैरी की कौन है बॉलीवुड में बेस्ट फ्रेंड? 

    सुहाना खान से लेकर अनन्या पांडे और शनाया कपूर तक बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जो बचपन से ही एक-दूसरे के पक्के यार हैं और उनकी ये दोस्ती एडल्टहुड में भी बनी हुई है। अब इस लिस्ट में एक नाम प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का भी जुड़ गया है, जिनकी दोस्ती बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की भांजी आयत शर्मा के साथ हुई है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा का कहना है। 

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने सास को बनाया मासूम शिकार! इस बहाने चालाकी से करवा ली थी लॉन्ड्री

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें मालती-आयत का हाथ पकड़े हुए उन्हें अपने घर की सैर करवा रही हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा, "तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा अर्पिता खान शर्मा...हमारी गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड बन गई हैं"। 

    Photo Credit- Instagram

    पति आयुष शर्मा के साथ प्रियंका से मिलने पहुंची थीं अर्पिता

    अर्पिता खान शर्मा इस वक्त पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ यूएस ट्रिप पर हैं। जब वह न्यूयॉर्क गए, तो वहां पर वो प्रियंका चोपड़ा के घर गए। मालती और आयत के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट बॉक्स में खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यार इसकी आवाज बहुत ही प्यारी है"। 

    Photo Credit- Instagram

    दूसरे यूजर ने लिखा, "बीटाउन की नई बेस्ट फ्रेंड्स हैं ये दोनों"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "कितने प्यार से मालती मम्मा बोलती है"। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हिंदी फिल्मों का रुख करेंगी। वह एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के अपोजिट मुख्य भूमिका में दिखेंगी। 

    यह भी पढ़ें- John Cena और इद्रीस अल्बा की हेड्स ऑफ स्टेट एक्शन में होगा कॉमेडी का धमाका! एक्टर ने सुनाया शूटिंग का किस्सा