Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar स्टार आर माधवन को प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस लगती है पर्सनल, बोले- 'हम सपना देखते...'

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 01:32 PM (IST)

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज दुनियाभर में अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। उनकी सफलता देख बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इन दिनों प्रियंका की हालिया फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State) ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।

    Hero Image
    आर माधवन ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर सफलता का झंडा लहरा रही हैं। आज वह हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं और उनकी सफलता को देख कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में, आर माधवन (R Madhavan) ने भी प्रियंका की तारीफ की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड मूवी हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State) में इद्रीस और जॉन सीना (John Cena) के साथ नजर आईं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ट्रेंड कर रहा है। आर माधवन ने फिल्म का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर प्रियंका के लिए एक प्यारा नोट लिखा है।

    आर माधवन ने की प्रियंका की तारीफ

    आर माधवन ने कहा कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की जीत पर्सनल लगती है। स्टोरी पर धुरंधर (Dhurandhar) स्टार ने लिखा, "नई राह पर चलने और वह सब करने के लिए आप पर गर्व है जिसका हम सपना देखते हैं। फिल्म में आपने बहुत शानदार काम किया है और आपने अपना काम बखूबी निभाया है। आपकी जीत पर्सनल लगती है प्रियंका चोपड़ा।"

    यह भी पढ़ें- SS Rajamouli की SSMB29 में दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री, निभा सकते हैं अब तक का सबसे खतरनाक किरदार!

    आर माधवन का पोस्ट देखकर प्रियंका चोपड़ा ने उसे रीशेयर करते हुए लिखा, "आपका धन्यवाद मेरे दोस्त। आपके प्रोत्साहन भरे शब्दों की सराहना करती हूं।"

    प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे माधवन

    आर माधवन और प्रियंका चोपड़ा पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधवन एस एस राजामौली की अपकमिंग मूवी एसएसएमबी 29 (SSMB 29) में एक पावरफुल किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। 

    आर माधवन की अपकमिंग फिल्में

    एसएसएमबी 29 के अलावा आर माधवन के पास कई और बड़ी फिल्में हैं जिनमें से एक धुरंधर (Dhurandhar) भी है। आज ही फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है जिसमें माधवन की छोटी सी झलक देखने वाली थी। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी एक फिल्म आप जैसा कोई इसी महीने की 11 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़े- Aap Jaisa Koi Trailer: 'बराबरी वाला प्यार...' लेकर आ रहे R Madhavan और फातिमा सना शेख, पितृसत्ता में उलझ जाएगी मोहब्बत?