Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न चांद का दीदार... न पति का इंतजार, कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पहला करवाचौथ, देखें तस्वीरें

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:11 PM (IST)

    Priyanka Chopra Karwa chauth Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले की भारत से दूर न्यूयॉर्क में रहती हों लेकिन उनका दिल अब भी हिन्दुस्तानी है। इ

    न चांद का दीदार... न पति का इंतजार, कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पहला करवाचौथ, देखें तस्वीरें

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले की भारत से दूर न्यूयॉर्क में रहती हों, लेकिन उनका दिल अब भी हिन्दुस्तानी है। इस बात का पता इसी से चलता है कि प्रियंका बाहर रहकर भी भारतीय त्यौहार मनाना नहीं भूलती हैं। गुरुवार को जहां पूरे देश की महिलाओं और अभिनेत्रियों ने करवाचौथ का त्यौहार मनाया। तो वहीं परदेश में रहकर प्रियंका चोपड़ा भी करवाचौथ मनाना नहीं भूलीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका और निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि निक को भी इंडियन कल्चर और सॉन्ग बहुत पसंद हैं। और ये बात उनकी की कई तस्वीरों और वीडियोज में देखी भी जा चुकी है। करवाचौथ के मौके पर भी निक और प्रियंका की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें निक ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है और प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई।

    ये भी पढ़ें : Karwa Chauth of Celebrities: बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया करवा चौथ, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा का ऐसा था लुक

    प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है उसमें निक जींस और शर्ट पहने हैं जब्कि प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। लेकिन निक ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वो कुर्ते पयजामे में नजर आ रहे हैं और प्रियंका उसी लाल साड़ी में। दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Karwa chauth at a @jonasbrothers concert. Definitely a first I’ll always remember! 😂❤️🙏🏽 @nickjonas #karwachauth

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला करवाचौथ जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में जाकर सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें वो कॉन्सर्ट में डांस करती नज़र आ रही हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस दौरान उन्होंने वेस्टर्न कपड़ों पर लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं। वीडियो में प्रियंका पूरे मस्ती के मूड में दिख रही हैं।

    ये भी पढ़ें : Karwa Chauth 2019 : नुसरत जहां ने ऐसे मनाया करवाचौथ, लाल साड़ी में आईं नजर.. देखें तस्वीरें


     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    My wife is Indian. She is Hindu, and she is incredible in every way. She has taught me so much about her culture and religion. I love and admire her so much, and as you can see we have fun together. Happy Karva Chauth to everyone!

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on