Karwa Chauth of Celebrities: बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया करवा चौथ, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा का ऐसा था लुक
Karwa Chauth of Celebrities बॉलीवुड सेलेब्स ने भी करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया। कई सेलेब्स ने पारंपरिक तरीके से व्रत कर चांद का दीदार किया। देखें तस्वीरें।
नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में गुरुवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया और महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर व्रत खोला। इस क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी करवा चौथ मनाया और करवा चौथ के लिए स्पेशल लुक में दिखाई दीं। कई एक्ट्रेस तो ऐसी थीं, जिन्होंने कल अपना पहला करवा चौथ मनाया और सभी बेहद खुबसूरत लग रही थीं।
करवा चौथ के व्रत के साथ ही एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और उनके फैन पेज भी करवा चौथ स्पेशल फोटो शेयर कर रहे हैं। वहीं कई एक्टर्स ने भी करवा चौथ के मौके पर अपनी अर्धांगिनी यानी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर प्यार का इजहार किया है।
जहां शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए व्रत रखा और पूरे रिवाज के साथ व्रत खोला। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफॉर्निया में करवा चौथ सेलिब्रेट किया और इस दौरान उनके साथ कई दोस्त भी दिखाई दिए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा माथे पर सिंदूर लगाए दिखाई दीं। रवीना टंडन में भी लाल जोड़े में दिखाई दीं और चांद की पूजा कर अपना व्रत खोला।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वहीं ट्रेंडिंग कपल में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी करवा चौथ का त्यौहार मनाया। अनुष्का ने अपने पति विराट के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें अनुष्का रेड साड़ी और चूड़े पहनी हुई नजर आईँ। उन्होंने सिर पर सिंदूर लगा रखा था, जिस पर प्रियंका चोपड़ा, नीति मोहन ने भी कमेंट किया है।
View this post on Instagram
My partner for lifetime & beyond and my fasting partner for the day 🥰 Happy karvachauth to all 🌝💜
View this post on Instagram
करवा चौथ का त्यौहार सभी सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अहम होता है। इस क्रम में बिपासा बासु ने पारंपरिक तरीके से अपने पति के साथ यह त्यौहार मनाया और वो इस दौरान इंडियन लुक में नजर आईं। इसके अलावा समेत कई सेलेब्रिटी ने करवा चौथ मनाया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।