Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाना, बुआ, मौसी और मम्मी पापा संग तैमूर ने मनाया था जन्मदिन, हो गए हैं दो साल के

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 21 Dec 2018 09:35 AM (IST)

    तैमूर अली खान का जन्मदिन 20 दिसंबर को था और वे अब दो साल के हो चुके हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    नाना, बुआ, मौसी और मम्मी पापा संग तैमूर ने मनाया था जन्मदिन, हो गए हैं दो साल के

    मुंबई। स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 2 साल के हो गए हैं। लेकिन यह स्टारकिड तो सोशल मीडिया का किंग है और इनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन को लगभग 10 दिन पहले से शुरू हो गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, तैमूर का जन्मदिन वैसे तो 20 दिसंबर गुरुवार को था और इस दिन वे 2 साल के हो गए। लेकिन इस प्रसिद्ध स्टारकिड का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन करीब 10 दिन पहले ही शुरू हो गया था। दरअसल, 8 दिसंबर को एक पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें करीना और सैफ के करीबी और तैमूर को क्यूट फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इस बर्थडे पार्टी में यह खास बैलून लगाया गया था जिसमें हैप्पी बर्थडे टिम लिखा था। दरअसल, करीना और सैफ तैमूर को प्यार से टिम बुलाते हैं। 

    इस खास मौके पर तैमूर के पापा सैफ और मम्मी करीना इस अंदाज में नजर आए थे। 

    तैमूर के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में केक भी खास था जिसे तैमूर ने कट किया था।

    करीना कपूर खान ने इस पार्टी के दो वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसे आप यहां देख सकते हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    || from our pukulu tim tim birthday party yesterday 😍💙 #happybirthdaytaimuralikhan #happybirthdataimur #happybirthdaytim

    A post shared by Kareena Kapoor Khan FC ۵ (@kareenakapoorteam) on

    इस मौके पर तैमूर की बुआ सोहा और फूफाजी कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया संग पहुंचे थे। 

    तैमूर के इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची थी। 

    नाना रणधीर कपूर भी खास तौर पर यहां मौजूद थे। 

    आपको बता दें कि, इस खास अवसर पर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य तैमूर को बधाई देने पहुंचे थे। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों को एक फ्रेम में देखा जा सकता है। 

    इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो तैमूर और लक्ष्य की झलक देखी जा सकती है।

    तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि, तैमूर और लक्ष्य एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: लंदन में अपनी जूलियट की परफॉर्मेंस देख शाहरुख़ खान हुए बेहद खुश, इंस्टाग्राम पर की खुशी जाहिर

    यह भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स का टीज़र देखिए