विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parveen Babi का 'सिलसिला' Amitabh Bachchan संग बढ़ता आगे, यश चोपड़ा ने इस एक्ट्रेस की वजह से किया था बाहर

Published: Tue, 18 Mar 2025 05:29 PM (IST)

1981 में रिलीज हुई सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर भले ही न चली हो लेकिन ये आज हिंदी सिनेमा की सबसे ...और पढ़ें

सिलसिला छिन जाने के बाद बहुत रोई थीं परवीन बाबी/ फोटो- Jagran Graphic
सिलसिला छिन जाने के बाद बहुत रोई थीं परवीन बाबी/ फोटो- Jagran Graphic

HighLights

  1. जब सिलसिला छिनने के बाद रोईं थीं परवीन बाबी
  2. इस एक्ट्रेस ने रातों-रात किया था फिल्म से रिप्लेस
  3. एक्ट्रेस के दोस्त रंजीत ने किया ये खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा की जब भी सबसे रोमांटिक फिल्मों का जिक्र होता है, तो उसमें 'सिलसिला' जरूर होती है। अमिताभ बच्चन और रेखा की ये आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने साथ में काम किया था। फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल है, जहां अमित प्यार तो चांदनी से करता है, लेकिन अपने दोस्त की डेथ के बाद उसे प्रेग्नेंट 'शोभा' से शादी करनी पड़ती है, ताकि समाज उसे ताने ना दे और इसी तरह से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। 

ऐसा कहा जाता है कि 'सिलसिला' की कहानी रेखा-अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की जिंदगी से प्रेरित है। हालांकि, इस फिल्म में लिए सदी के महानायक के साथ रोमांस फरमाने के लिए सबसे पहले परवीन बाबी को चुना गया था। उनके पास दोनों में से एक एक्ट्रेस का रोल पहले गया था, लेकिन अंत मोमेंट पर यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया, जिसका खुलासा उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के विलेन 'रंजीत' ने किया था। 

 'सिलसिला' छिनने के बाद बहुत रोई थीं परवीन?

अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने एक साथ काफी फिल्मों में काम किया था और उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। ऐसे में यश चोपड़ा ने अपनी आइकॉनिक फिल्म सिलसिला के लिए पहले परवीन बाबी को अप्रोच किया था, लेकिन बाद में उन्हें निकाल दिया, जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी रोई थीं।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में इस दिन री- रिलीज होगी Amitabh Bachchan और रेखा की Silsila, देखने को बेहतरीन लव ट्रायंगल

बॉलीवुड के खूंखार विलेन और परवीन बाबी के बेहद करीबी दोस्त रंजीत ने समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत करते हुए किस्सा बताया। 

"वह (Parveen babi) मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी, लेकिन बिल्कुल अकेली थी। वह बहुत ही खूबसूरत लेडी थी, हमेशा मुस्कुराती रहती थीं। उनके दांत आगे थे, तो हम उन्हें प्यार से फावड़ा बुलाते थे। एक बार वह खूब रो रही थी, मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ परवीन?

parveen babi

Photo Credit- Instagram

इस एक्ट्रेस ने किया था परवीन बाबी को रिप्लेस

रंजीत ने अपनी खास दोस्त परवीन बाबी को याद करते हुए आगे कहा, "मुझे बिल्कुल भी ये कहने में डर नहीं लग रहा है, क्योंकि ये सच है। हम कश्मीर में थे, फिल्म बन रही थी 'सिलसिला'। बाबी उस फिल्म में लीड रोल के लिए ओरिजिनल च्वॉइस थी, लेकिन उसे फिल्म से बाहर कर दिया गया"। 

silsila movie

Photo Credit- imdb

उन्होंने आगे कहा, "समय क्योंकि रेखा-जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के लव ट्राएंगल का विवाद इंडस्ट्री में जोर पकड़ रहा था, इसलिए फिल्म से परवीन बाबी को हटाकर जया बच्चन को कास्ट कर लिया गया। वरना फिल्म की ओरिजिनल कास्ट परवीन-रेखा और अमिताभ बच्चन थे। 1981 में यश चोपड़ा की 'सिलसिला' ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। 

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Rekha: इन फिल्मों की वजह से रातोंरात स्टार बनीं रेखा, एकाएक पलटी थी किस्मत, मिला तगड़ा स्टारडम