Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Movies in October 2022: अक्षय से लेकर अजय देवगन समेत अक्टूबर में पर्दे पर टकराएंगे ये सितारे, देखें लिस्ट

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:33 PM (IST)

    Upcoming Movies in October 2022 नया महीना शुरू होने जा रहा है जोकि बेहद खास है। अक्टूबर में फिल्मी पर्दे पर एक के बाद एक बड़ी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। इसमे अक्षय कुमार की राम सेतु से लेकर आयुष्मान की डॉक्टर जी समेत कई फिल्म शामिल है।

    Hero Image
    Upcoming Movies in October 2022, Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Upcoming Movies in October 2022: शनिवार यानी 1 अक्टूबर से नए महीने की शुरुआत होने जा रही है। कई माईनो में ये महीना बेहद खास है। एक तरह जहां ढेर सारे त्यौहारों की धूम इस महीने में है तो वहीं, दूसरी और फिल्मी गलियारों में भी एक के बाद एक पर्दे पर कई मूवीज रिलीज होती नजर आएंगी। अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो अक्टूबर में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में आपको जान लेना चाहिए। यहां हम आपको अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट बता रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुडबाय

    Photo / Instagram

    7 अक्टूबर को निर्देशक विकास बहल की फिल्म गुडबाय बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मदनान एक साथ पहली बार नजर आएंगे। इसमे नीना गुप्ता, पावैल गुलाठी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, सुनील और सुनील मेहता जैसे स्टार्स भी शामिल है। 

    हिंदुत्व

    Photo / Instagram

    फिल्म हिंदुत्व भी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर करण राजदान हैं। फिल्म में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया और अंकित राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय के साथ ये मूवी पर्दे पर क्लैश होती नजर आएगी।

    लव यू लोकतंत्र

    Photo / Instagram

    लव यू लोकतंत्र एक कॉमेडी फिल्म है जिसमे अली असगर, मनोज जोशी और ईशा कोप्पिकर नजर आएंगे। फिल्म आपको हंसाते-हंसाते कई अहम मुद्दों तक ले जाएगी। यह 14 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज हो रही हैं, जिसका निर्देशन अभय निहलानी किया गया है।

    डॉक्टर जी

    Photo / Instagram

    14 अक्टूबर को एक्टर आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह की स्टारर फिल्म डॉक्टर जी रिलीज होने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया हैद।

    डबल एक्सेल

    Photo / Instagram

    सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल की मूवी डबल एक्सेल भी 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

    तारा वर्सेज बिलाल

    Photo / Instagram

    एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी की फिल्म तारा वर्सेज बिलाल भी 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। इसमे फिल्म में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी दो विपरीत सोच के लोग तारा और बिलाल के संघर्ष को दर्शाती हैं। समर इकबाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउश जेए एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और टीवीबी फिल्म्स ने साथ मिलकर किया है।

    मोदी जी की बेटी

    Photo / Instagram

    फिल्म मोदी जी की बेटी जिसे निर्देशक एड्डी सिंह ने बनाया है ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी है जिसे गुजराती एक्ट्रेस एवनी मोदी ने लिखा है और फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी वही हैं। पर्दे पर ये फिल्म लव यू लोकतंत्र, डॉक्टर जी और डबल एक्सेल से टकराती नजर आएगी। ये चारों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है।

    राम सेतु

    Photo / Instagram

    25 अक्टूबर यानी दीवाली के मौके पर सिनेमाघर में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिवेदी कर रहे हैं।

    थैंक गॉड

    Photo / Instagram 

    अक्षय कुमार की राम सेतु के साथ इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड भी रिलीज होगी। यह मूवी भी 24 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार द्वारा किया गया है।

    यह भी पढे़ं- Mouni Roy B-day Bash: दोस्तों से साथ मौनी रॉय ने सेलिब्रेट किया ग्रैंड बर्थडे, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं ब्यूटीफुल