Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mouni Roy B-day Bash: दोस्तों से साथ मौनी रॉय ने सेलिब्रेट किया ग्रैंड बर्थडे, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं ब्यूटीफुल

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:59 AM (IST)

    टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दिन को खास बनाने के लिए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Mouni Roy, Birthday Party, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Birthday Bash: मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस का बर्थडे उनके लिए बेहद खास रहा। शादी के बाद पति सूरज नांबियार के साथ अपनी बार मौनी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मुंबई में मौनी ने अपना ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा जिसमे कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। आईए आपको दिखाते हैं मौनी की बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें।

    सिल्वर शॉर्ट ड्रेस में मौनी का हॉट अवतार

    Photo Instagram

    अपने बर्थडे बैश में मौनी रॉय सिल्वर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट में मौनी रॉय बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ बेहद स्टाइलिश लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी रखी। मौनी रॉय हमेशा से अपने फैशन और ग्लैमर की क्वीन मानी जाती हैं।

    पति सूरज संग काटा केक

    Photo Instagram

    मौनी ने इस मौके पर पति सूरज नांबियार संग केक काटा। उन्होंने मौनी से मैच करता हुआ सफेद टीशर्ट पहना था। इस कपल ने इसी साल 27 जनवरी गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी।

    टीवी स्टार्स पार्टी में हुए शामिल

    Photo Instagram

    मौनी की पार्टी में कई टीवी सेलेब्स भी नजर आए जिसमे जन्नत जुबैर, सृति झा एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, मंदिरा बेदी, दृष्टि धामी समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। मौनी रॉय के लिए ये जन्मदिन वैसे भी खास रहा क्योंकि जन्मदिन के ठीक पहले उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। रणबीर-आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाया है और उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

    टीवी से बॉलीवुड तक का किया सफर

    Photo Instagram

    कूच बिहार में पैदा हुईं मौनी ने साल 2007 में एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एकता कपूर के शो नागिन की सफलता के बाद मौनी रॉय सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस में शुमार हुई। टीवी की दुनिया में लंबे समय तक काम कर मौनी ने खूब पहचान कमाई। इसके बाद मौनी ने फिल्मी जगत में भी एंट्री ले ली।

    यह भी पढ़ें- Nora Fatehi Lavani Dance Video: नोरा फतेही का 'लावणी' डांस देख माधुरी दीक्षित ने बजाई सीटी