Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर के साथ Throwback Photo, मजेदार कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 08 Jun 2021 07:44 AM (IST)

    दरअसल ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती ...और पढ़ें

    नीतू कपूर, ऋषि कपूर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते साल 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही अभिनेता के फैंस और उनके परिवार वाले अब तक उन्हें याद करते हैं। अब हाल ही में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक बार फिर से उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। खासकर नीतू कपूर ऋषि कपूर के साथ बिताए पलों को अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन में भी लिखा है।

    नीतू कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें ऋषि कपूर किसी सीरियस मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ बैठीं नीतू कपूर मजेदार एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। इस पोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ये मैं थी, वो जब भी बोलते थे तो मैं उस बात पर चिड़िया की तरह नजर रखती थी। काफी विडंबनापूर्ण तस्वीर।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    नीतू कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर में नीतू के द्वारा दिए गए एक्सप्रेशन और उनका मजेदार कैप्शन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फोटो पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी, आलिया भट्ट, महीप कपूर ने कमेंट कर प्यार बरसाया है।

    बात करें नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।

    सोनू सूद से मदद मिलने के बावजूद नहीं बच पाए माही विज के भाई, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने लिखा इमोशनल पोस्ट