Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नीलकमल सिंह और शिल्पी राज के नए गाने 'लागे बाबा के भंगिया रसगुल्ला' ने मचाया धमाल, शिवभक्तों को भाया गाना

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 03:17 PM (IST)

    नीलकमल सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के नए पौध हैं लेकिन उन्होंने अपनी गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बेहद कम समय में बना लिया है। ...और पढ़ें

    Neelkamal Singh and Shilpi Raj Song Laage Baba ke Bhangiya Rasgulla

    नई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना शुरू हो गया है। यह सीजन शिवभक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भोलेनाथ को अर्पित भोजपुरी इंडस्ट्री में कई तरह के गाने रिलीज किए गए हैं और इन दिनों तो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति गीतों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसी बीच हर दिल अजीज सिंगर नीलकमल सिंह और भोजपुरी की खूबसूरत वॉइस की मलिका शिल्पी राज का नया गाना 'लागे बाबा के भंगिया रसगुल्ला' ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीलकमल सिंह का सावन स्पेशल यह गाना कितना धमाकेदार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 'लागे बाबा के भंगिया रसगुल्ला' को महज एक घंटे में दो लाख से अधिक लोगों ने देखा।

    'भोलेनाथ की पूजा में शक्ति है'

    इस गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने बताया कि भांग धतूरा को बाबा का प्रसाद माना गया है। लेकिन जो बाबा की भक्ति में लीन होते हैं उस पर इनका कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि भोलेनाथ की पूजा में शक्ति है, जो लोगों का कल्याण करती है। यह गाना मेरे लिए बेहद खास है और मुझे लगता है कि यह सभी शिव भक्तों को भी खूब पसंद आने वाली है।

    'शिव भक्तों के लिए विशेष है'

    वहीं, शिल्पी राज ने भी इस गाने को भाव विभोर कर देने वाला बताया और कहा कि सावन में भोजपुरी गीतों का अपना विशेष महत्व होता है। मुझे लगता है कि हमारा यह गाना भी शिव भक्तों के लिए विशेष है। इसलिए आग्रह करूंगी कि सब लोग हमारे गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

    गौरतलब है कि गाना "लागे बाबा के भंगिया रसगुल्ला" के अभूतपूर्व म्यूजिक वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी की केमिस्ट्री भक्ति में नजर आ रही है, जो दर्शकों द्वारा सराही भी जा रही है। नीलकमल सिंह के सावन स्पेशल इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। इसे विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है।