Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bechab Bidi Paan: सिंगर शिल्पी राज का नया धमाकेदार गाना 'बेचब बीड़ी पान' रिलीज, देसी अंदाज में दिखीं सबा खान

    ‘बेचब बीड़ी पान‘ साॅन्ग में सबा खान अपने शहर में एक पान की दुकान खोलने की डिमांड करती नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि ‘शहरे में खोल दो दुकान बेचब बीड़ी पान ए बलमवा रोज सवेरे तू चलवा जाब ड्यूटी गुमटी में बैठाव हम बनाके ब्यूटी।‘

    By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaUpdated: Sat, 08 Oct 2022 06:11 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Bechab Bidi Paan Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Bechab Bidi Paan : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज हमेशा ही अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। शिल्पी की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह से छाया रहता है कि उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। उनके लोकगीत को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अब अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पी राज का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। उनका नया गाना ‘बेचब बीड़ी पान' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को अबतक यूट्यूब पर काफी बार देखा जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मांग में सिंदूर भरे दिखीं सबा खान

    सिंगर शिल्पी राज का भोजपुरी लोकगीत ‘बेचब बीड़ी पान' गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें शिल्पी राज के साथ अभिनेत्री सबा खान भी नजर आ रही हैं। ये पूरा साॅन्ग सबा पर फिल्माया गया है, इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस साड़ी में भी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। सबा अपने लुक से भोजपुरिया दर्शकों को घायल करती दिख रही हैं।

    गाने में सबा इस बात की कर रही हैं डिमांड

    ‘बेचब बीड़ी पान' साॅन्ग में सबा खान अपने शहर में एक पान की दुकान खोलने की डिमांड करती नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि ‘शहरे में खोल दो दुकान बेचब बीड़ी पान ए बलमवा, रोज सवेरे तू चलवा जाब ड्यूटी गुमटी में बैठाव हम बनाके ब्यूटी।‘ इसमें आप देख सकते हैं कि सबा अपने पति से बड़े ही प्यार से पान बीड़ी की दुकान खोलने के लिए कह रही हैं। ऐसा इसलिए ताकि उनकी कमाई डबल हो जाए। दोनों के बीच की ये बातचीत बड़े ही मजेदार तरीके से गाने में प्रस्तुत की गई है।

    इन लोगों ने भी दिया साथ

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी गाने ‘बेचब बीड़ी पान' की सिंगर शिल्पी राज है। वहीं इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे है। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने किया है।