National Film Awards 2023: पिता को खोने के बाद अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी, कही दिल छू लेने वाली बात
National Film Awards 2023 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विनर लिस्ट को आज दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी की गई। फिल्म म ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। National Film Awards 2023: पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंसेस दीं और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये। हाल ही में, उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को फिल्म 'मिमी' (Mimi) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद पंकज इमोशनल हो गये। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर दिल छू लेने वाली बात कही और इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया।
पंकज त्रिपाठी ने पिता को समर्पित किया अवॉर्ड
पंकज त्रिपाठी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "दुर्भाग्य से यह मेरे लिए हानि और शोक का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे। यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं।"
पंकज ने आगे कहा, "मैं आज जो कुछ भी हूं, वह उनकी वजह से हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं। कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।"
पंकज त्रिपाठी के सिर से उठा पिता का साया
हाल ही में, पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता पंडित बनारस तिवारी को हमेशा के लिए खो दिया था। 98 साल के पंकज के पिता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। पिता के निधन के बाद पंकज एकदम टूट गए थे। वह अपने पिता के बेहद करीब थे। उन्हें जब भी काम से फुरसत मिलता था, वह अपने पिता से मिलने होमटाउन गोपालगंज चले जाते थे। पिता के निधन के बाद पंकज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
पंकज त्रिपाठी को इन दिनों ओएमजी 2 को लेकर खूब प्रशंसा मिल रही है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने क्रिटिक्स और फैंस की वाहवाही बटोरी। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने 100 करोड़ के पार कमाई कर ली है। फिल्म में यामी गौतम भी अहम भूमिका निभाती दिखाई दीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।