Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वजह से अपनी पत्नी से अलग हुए थे दिवंगत अभिनेता Mukul Dev? शादी के बारे में भी किसी को नहीं थी जानकारी

    Updated: Sun, 25 May 2025 09:23 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता और टीवी का जाना माना चेहरा मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर ने सन ऑफ सरदार और कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया। वह लंबे समय से स्ट्रगल कर रहे थे। एक्टर ने अपनी प्राइवेट लाइफ किसी से कभी डिस्कस नहीं की। वहीं अब उनके निधन के बाद एक मित्र ने उनके बारे में कई राज खोले हैं।

    Hero Image
    अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष में निधन (फोटो-इंस्टाग्राम )

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता राहुल देव के भाई और पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता कथित तौर पर 8 से 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। 23 मई, 2025 को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। राहुल देव के भाई, मुकुल अकेलेपन से पीड़ित थे, और इसका खुलासा उनके को-एक्टर रह चुके विंदू दारा सिंह ने किया था। मुकुल देव ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को निजी रखा। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि एक्टर शादीशुदा थे और एक बेटी के पिता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा से की थी शादी

    उन्होंने शिल्पा से शादी की थी और उनसे उनकी एक बेटी थी। यह 2005 की बात है, जब शिल्पा और मुकुल अलग हो गए। हालांकि उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। हालांकि अभिनेता के एक पूर्व दोस्त ने इस बारे में एक बात की थी।

    यह भी पढ़ें:  'बयां करना मुश्किल...' Manoj Bajpayee ने मुकुल देव के निधन पर जताया शोक, विंदू दारा सिंह ने बताया छोटा भाई

    अपनी पर्सनल लाइफ शेयर नहीं करते थे

    मुकुल देव और शिल्पा के रिश्ते के बारे में ज़्यादा जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है, क्योंकि उन्होंने हमेशा इसे गुप्त रखा। कपल की लाइफ इतनी प्राइवेट थी कि उनकी शादी की जानकारी कहीं भी नहीं दी गई। केवल यह बताया गया कि मुकुल और शिल्पा 2005 में अलग हो गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह इंडिया फोरम था जिसने जानकारी जारी की कि दोनों के पड़ोसी ने उनके अलगाव के बारे में बताया। ऐसी खबरें थीं कि शिल्पा अपनी बेटी सिया के साथ उनके घर से चली गई थीं।

    किस वजह से टूटा रिश्ता?

    फोरम की एक रिपोर्ट में मुकुल देव के एक मित्र ने बताया कि यह संभवतः शिल्पा और मुकुल के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद के कारण शुरू हुआ था। दोस्त ने यह भी कहा कि उनके बीच जो कुछ भी गलत हुआ उसके लिए किसी भी पक्ष को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि शादी को सफल बनाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। मुकुल पत्नी से अलग होने के बाद काफी बदल गए थे।

    एक्टर ने बात करने से कर दिया था मना

    वहीं जब मुकुल से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर टाल गए। उन्होंने कहा, "आपको यह किसने बताया? यह मेरे लिए बहुत अजीब सवाल है। मैं अपने परिवार के बारे में बात नहीं करता। यह एक निजी मामला है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

    यह भी पढ़ें: Mukul Dev का 54 साल की उम्र में निधन, बड़े भाई Rahul ने जारी किया स्टेटमेंट, सदमे में इंडस्ट्री