Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं बाढ़ ने मचाई तबाही तो कहीं भूकम्प से बिखरे रिश्ते, इन फिल्मों में दिखे सांस रोक देने वाले मंजर

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 07:02 PM (IST)

    Movies on Natural Disasters प्राकृतिक आपदाओं के इर्द-गिर्द अक्सर फिल्में बनती रही हैं। इन हादसों को कहानी में पिरोकर कभी प्रेम तो कभी परिवार की बात की जाती है। ऐसी कई फिल्में आई हैं जिन्होंने अपने दृश्यों से प्रभावित किया है। जब भी कोई तूफान आता है या बर्बादी के मंजर सामने आते हैं तो इन फिल्मों की याद आ जाती है जो जज्बे की कहानी भी बयां करती हैं।

    Hero Image
    प्राकृतिक आपदाएं भी कहानियों का हिस्सा बनती रही हैं। फोटो- स्क्रीनशॉट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में मिचौंग साइक्लोन (Michaung Cyclone) ने कहर बरपाया हुआ है। तस्वीरों से इस तूफान की भयावहता और असर का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्राकृतिक आपदाएं अक्सर आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त करके भयंकर तबाही लाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइक्लोन, भूकम्प, सुनामी, बाढ़ आपदाएं अक्सर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी बनती रही हैं। इन्हें कहानियों को ट्विस्ट्स और टर्न्स देने के लिए जोड़ा जाता है। पीड़ितों को बचाने के दौरान आने वाली कठिनाइयों को भी दिखाया जाता रहा है। 

    2018- एव्रीवन इज अ हीरो

    (2018- Everyone Is A Hero)

     2024 में होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 2018 केरल में आई बाढ़ पर आधारित है, जिसने भारी नुकसान किया था। इस कन्नड़ फिल्म में टॉविनो थॉमस ने लीड रोल निभाया है।

    केदारनाथ

    अभिषेक कपूर निर्देशित केदारनाथ की कहानी में उत्तराखंड में 2013 में आई बाढ़ की घटना को पिरोया गया था, जो सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की प्रेम कहानी में ट्विस्ट लेकर आती है। केदारनाथ में बाढ़ आने पर वे अपने प्यार के लिए लड़ते हैं। बाढ़ और लोगों के फंसने के दृश्य काफी प्रभावशाली हैं। 2018 में यह फिल्म 7 दिसम्बर को रिलीज हुई थी।

    यह भी पढे़ं: Manoj Bajpayee Best OTT Movies- मनोज बाजपेयी की अदाकारी के लिए जरूर देखें ये 12 फिल्में, ओटीटी पर हैं मोजूद

    तुम मिले

    फिल्म तुम मिले 2005 में मुंबई में आई भीषण बाढ़ की घटना पर आधारित है। उस समय भारी बारिश के कारण मुंबई शहर में बाढ़ आ गई थी, जिससे पूरे शहर की रफ्तार थम गई थी। इस प्राकृतिक आपदा के बीच रोमांस की कहानी बुनी गई थी। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था। इमरान हाशमी और सोहा अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

    मुंबई डायरीज सीजन-2

    प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन की कहानी भी बाढ़ की इसी घटना की पृष्ठभूमि में लिखी गयी है। इस सीरीज में मुंबई के सरकारी अस्पताल की गतिविधियां दिखाई जाती हैं।

    वक्त

    साल 1965 में आई फिल्म वक्त की कहानी में भूकम्प एक अहम मोड़ लेकर आता है। इस घटना के बाद पूरा परिवार बिखर जाता है। यश चोपड़ा निर्देशित थ्रिलर ड्रामा में सुनील दत्त, राज कुमार, शशि कपूर, साधना, शर्मिला टैगोर, बलराज साहनी, अचला सचदेव, रहमान और मदन पुरी ने प्रमुख किरदार निभाये थे। 

    ओह माय गॉड

    अक्षय कुमार और परेश रावल अभिनीत फिल्म ओह माइ गॉड में भूकम्प के जरिए बीमा कम्पनियों के दैवीय आपदा वाले क्लॉज पर टिप्पणी की गई थी। हालांकि, फिल्म की कहानी अंधविश्वास और धार्मिक भावनाओं का शोषण करने वालों के खिलाफ थी।

    यह भी पढ़ें: OTT Releases- इस हफ्ते ओटीटी पर Suhana Khan का डेब्यू, रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट