Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Metro... इन दिनों' Release Date: अनुराग बसु की फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट का एलान, फैंस को याद आये इरफान

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 01:22 PM (IST)

    Metro... इन दिनों Release Date Star Cast फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। यह उनकी ही 2007 में आयी अ लाइफ इन अ... मेट्रो की अगली कड़ी है। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट तकरीबन पूरी तरह बदल दी गयी है। फोटो- फिल्म टीम

    Hero Image
    Metro In Dino Release Date Star Cast Announcement.

    नई दिल्ली, जेएनएन। अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज डेट और स्टार कास्ट की घोषणा कर दी गयी है। फिल्म में इंडस्ट्री के कई बेहतरीन कलाकार मुख्य किरदार निभाते हुए दिखेंगे। हालांकि, फैंस इस मौके पर दिवगंत अभिनेता इरफान खान को मिस कर रहे हैं, जिन्होंने पहले वाली मेट्रो (लाइफ इन अ... मेट्रो) में अहम किरदार निभाया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रो... फ्रेंचाइजी महानगरों में रहने वाले लोगों की जिंदगी दिखाती है। इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म मेट्रो... इन दिनों का एलान कुछ दिनों पहले किया गया था और अब स्टार कास्ट के साथ रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म 8 दिसम्ब को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संयोग से इस दिन हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का जन्मदिन होता है, जो खुद लाइफ इन अ मेट्रो का हिस्सा थे। 

    यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कहा- कलाकारों को हिंदू-मुस्लिम में बांटना ठीक नहीं, कंगना रनोट ने उठायी समान आचार संहिता की मांग

    पहले वाली मेट्रो की तरह मेट्रो... इन दिनों की मुख्य स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख प्रमुख किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मेट्रो... इन दिनों का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं।

    फैंस को आयी इरफान खान की याद

    फिल्म की कहानी इन सभी प्रमुख किरदारों के खट्टे-मीठे रिश्तों को दिखाती है। शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म की स्टार कास्ट जारी होने के बाद कई फैंस ने इरफान को याद करते हुए लिखा। 

    इरफान का निधन 29 अप्रैल 2020 को हुआ था। लाइफ इन अ... मेट्रो में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उन्होंने मोंटी नाम का किरदार निभाया था, जो श्रुति यानी कोंकणा के किरदार के अपोजिट था। उन्होंने मिडिल एज के कुंवारे युवक का किरदार निभाया था, जो श्रुति से शादी करना चाहता है। हालांकि, श्रुति को वो अजीब लगता है। 

    पहली मेट्रो से सिर्फ कोंकणा की कास्टिंग

    2007 में आयी मेट्रो में धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, केके मेनन, शाइनी आहूजा, कोंकणा सेनशर्मा, कंगना रनोट, शरमन जोशी और इरफान ने अहम किरदार निभाये थे। इरफान की जोड़ी कोंकणा के साथ बनी थी। मेट्रो... इन दिनों की स्टार कास्ट में सिर्फ कोंकणा ही ऐसी अभिनेत्री हैं, जो पहली फिल्म में थीं। बाकी पूरी स्टार कास्ट नयी है।

    अनुराग इसके अलावा आशिकी फ्रेंचाइजी पर भी काम कर रहे हैं, जिसके तीसरे भाग को वो डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें: Pathaan: फिल्म के हिट होने पर शाह रुख ने किया नमस्ते और सलाम, मन्नत की बालकनी से झूमे जो पठान पर किया डांस