विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan: फिल्म के हिट होने पर शाह रुख ने किया नमस्ते और सलाम, मन्नत की बालकनी से झूमे जो पठान पर किया डांस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 29 Jan 2023 09:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 11:31 AM (IST)

Shah Rukh Khan First Public Appearance after Pathaan फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे शाह रुख खान ...और पढ़ें

File Photo of Shah Rukh Khan. Photo Credit: Twitter
File Photo of Shah Rukh Khan. Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही 'पठान' का जलवा देखकर यही लगता है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों पर से इस फिल्म की दीवानगी दूर नहीं होने वाली है। फिल्म ने रिलीज होने के मात्र 4 दिनों के अंदर ही 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। पांचवे दिन भी फिल्म की कमाई का रिकॉर्डतोड़ सिलसिला जारी है। 'पठान' तेजी से 'केजीएफ 2' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है।

'पठान' शाह रुख खान की कमबैक फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मूवी की सफलता गदगद शाह रुख खान ने रविवार को मन्नत से फैंस को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्विटर पर इस खूबसूरत नजारे का वीडियो भी शेयर किया है।

पठान के बाद शाह रुख की पहली पब्लिक अपीयरेंस

फिल्म पठान की रिलीज के बाद शाह रुख खान ने पहली बार मन्नत पर आकर पब्लिक अपीयरेंस दी है। उनकी एक झलक पाने के लिए कई लोग वैसे ही बेताब रहते हैं। चाहे शाह रुख खान का जन्मदिन हो या कोई और अवसर, किंग खान जब भी मन्नत में छत पर आते हैं, उन्हें लाइव देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

किंग खान ने किया फैंस का शुक्रिया अदा

'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद शाह रुख खान ने मन्नत से फैंस को वेव किया और फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट के जरिये भी फैंस को पठान को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया किया। शाह रुख ने ट्वीट किया , 'मेहमान नवाजी पठान के घर पर...मेरे रविवार को इतना शानदार बनाने के लिए मेरे सभी मेहमान का शुक्रिया। शुक्रगुजार। हैप्पी। लव्ड।'

रविवार को मन्नत की बालकनी से शाह रुख ने 'नमस्ते' और 'सलाम' करते हुए फैंस को ग्रीट किया। इतना ही नहीं, बल्कि सिग्नेचर स्टाइल में उन्होंने अपनी बाहें फैलाईं और झूमे जो पठान के हुक स्टेप भी किए। शाह रुख के लिए लोगों में गजब की दीवानगी है। एक्टर मन्नत की बालकनी के अलावा बस पर भी चढ़े दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि वह बस पर न चढ़ें।

400 करोड़ का आंकड़ा पार

'पठान' की गूंज पूरी दुनिया में है। डोमेस्टिक कलेक्शन में जहां यह फिल्म चार दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने इतने ही दिनों में 429 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'पठान' का अब तक का कलेक्शन

इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 55 करोड़, दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़ और चौथे दिन 51.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें: ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कहते भावुक हुईं सानिया मिर्जा, बॉलीवुड सितारों ने बताया उन्हें इंस्पिरेशन

यह भी पढ़ें: Pathaan: 429 करोड़ पर नहीं थमी 'पठान' की रफ्तार, सिर्फ 5 दिनों में ध्वस्त हुआ इन बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड!