Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Met Gala में आलिया-प्रियंका का डिनर मेनू देख भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स, क्या थी वजह

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 03 May 2023 12:46 PM (IST)

    Met Gala 2023 मेट गाला 2023 में हॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ इंडियन फेमस पर्सनैलिटीज ने भी रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। आलिया से लेकर प्रियंका तक के स्टाइलिंग के साथ-साथ स्टार्स का डिनर मेनू भी चर्चा में रहा।

    Hero Image
    Met Gala 2023 Alia Bhatt to Priyanka Chopra Nick Jonas Guests Dinner Menu in Event/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Met Gala 2023: 1 मई को शुरू हुए मेट गाला इवेंट की रौनक खूब बनी रहीं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला जैसी फेमस इंडियन पर्सनैलिटी ने खूबसूरत अंदाज में रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल मेट गाला की थीम डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि देते हुए रखी गई थी। इस बार स्टार्स ब्लैक एंड व्हाइट डिजाइनर क्लोथ्स में नजर आए।

    रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने सितारे कार्ल लेगरफेल्ड एग्जिबिशन देखने के बाद सभी गेस्ट डिनर के लिए इकठ्ठा हुए, जहां खाने का पूरा मेनू भी दिवंगत डिजाइनर की पसंदीदा चीजों से प्रेरित था। हालांकि, मेट गाला में सितारों को परोसा गया मेनू यूजर्स को फूटी आंख नहीं भाया और लोगों ने अपनी निराशा व्यक्त की।

    क्या था मेट गाला का डिनर मेनू

    ऑस्कर की तरह ही मेट गाला इवेंट का डिनर कुछ कम नहीं था। 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' थीम के अनुसार कथित रूप से डिनर दिवंगत डिजाइनर की डिनर पार्टीज से इंस्पायर था, जिसे बहुत कैटरर ओलिवियर ने बहुत ही ध्यान से प्लान किया था।

    वोग की रिपोर्ट्स के अनुसार , मेट गाला 2023 में ओलिवियर चेंग ने कार्ल लेगरफेल्ड की डिनर पार्टीज को ध्यान में रखकर उनकी कुछ पसंदीदा चीजों को डिनर में शामिल किया था। स्टार्टर के तौर पर स्टार्स को चिल्ड स्प्रिंग पी सूप विद बेबी वेजिटेबल, लेमन क्रीम फ्रेच और ट्रफल स्नो जैसे सूप सर्व किये गए, तो वहीं मेन कोर्स में उन्हें कार्ल लेगरफेल्ड के पसंदीदा ओरा किंग सैल्मन के साथ वेजिटेबल नगे जैसी चीजें डिनर में दी गईं।

    फूड के साथ वाइन और डाइट कोक भी स्टार्स को सर्व किये गए, कार्ल लेगरफेल्ड की फेवरेट सॉफ्ट ड्रिंक में से एक थी।

    लोगों ने मेट गाला के डिनर मेनू को बताया 'डिस्कस्टिंग'

    सोशल मीडिया पर मेट गाला 2023 के डिनर मेनू की तस्वीर वायरल हुई जिसे देखने के बाद यूजर्स अपनी निराशा व्यक्त करते हुए मेनू को डिस्कसटिंग बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेट गाला के लिए जो मेनू पर फूड लिखा हुआ है, वह सब खराब साउंड कर रहा है'।

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'स्वीट रेपटोर, जीजस, ये मेट गाला का आज रात का मेनू है। मशहूर हस्तियां भूखे ही मर जाएंगी, जो इस प्रिविलेज के लिए इतना-इतना पे कर रही हैं।

    खाने के लिए ऐसा क्यों? आपको बता दें कि जल्द ही 'हार्ट ऑफ स्टोन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 से इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया, व्हाइट रंग के गाउन में वह बेहद खूबसूरत लगीं, तो वहीं ब्लैक गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने कहर ढहाया।