Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Met Gala Carpet 2023: केरल से न्यूयॉर्क पहुंचा मेट गाला का रेड कारपेट, 60 दिनों में बनकर हुआ तैयार

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 02 May 2023 05:36 PM (IST)

    Met Gala Carpet 2023 मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट न्यूयॉर्क में आयोजित हुआ साल 2023 का मेट गाला इवेंट बेहद खास रहा। हर साल की तरह इस साल एक से बढ़कर एक सेलेब्स ने अपने फैशन को मेल गाला के कारपेट पर दिखाया।

    Hero Image
    Met Gala 2023, Met Gala red carpet, Photo Credit Instagram Met Gala 2023

     नई दिल्ली, जेएनएन। Met Gala Carpet 2023: हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला आगाज हुआ। 1 मई को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया है। हर साल की तरह इस साल एक से बढ़कर एक सेलेब्स ने अपने फैशन को मेल गाला के कारपेट पर दिखाया। वहीं अब इस कारपेट को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया से बनकर न्यूयॉर्क पहुंचा मेट गाला कारपेट

    आपको जानकार काफी हैरानी होगी की इस साल का मेट गाला रेड कारपेट इंडिया से बनकर न्यूयॉर्क पहुंचा। जी, हां ये कारपेट केरल की एक कंपनी ने बनाया है। इसका खुलासा फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला मेहता (Masoom Minawala Mehta) ने किया है।  मासूम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेट गाला कारपेट की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, मेड इन इंडिया। उन्होंने इस कारपेट को बनाने वाली कंपनी को टैग किया है।

    कारपेट को दिया खास नाम

    बता दें, यह कारपेट केलर की Neytt by Extraweave कंपनी द्वारा बनाया गया है। मासूम मीनावाला मेहता के अलावा इस कंपनी ने मेट गला कारपेट की जानकारियां साझा की है। बता दें, इस कारपेट को 'कंटेम्पररी' का नाम दिया गया है, जिसे बेहद प्यार से बनाया गया है।

    60 दिन में बनकर हुआ तैयार

    इस कारपेट को बनाने में पूरे 60 दिन लगे। इतना ही नहीं 6960 sq.m में बनाया गया। इसे सिस्ल (sisal) से बनाया गया है। बता दें, इस साल दूसरी बार मेट गाला में इंडिया या कारपेट बिछा है। इससे पहले भी Neytt by Extraweave कंपनी ने बनाया था।

    आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी आई नजर

    रेड कारपेट पर आलिया भट्ट का जहां डेब्यू था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है।  तो वहीं प्रियंका चोपड़ा चौथी बार इस फैशन नाइट का हिस्सा बनी।  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस कारपेट पर पति निक जोनस के साथ एंट्री की। इस फैशन नाइट में दोनों ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए।  प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। इस दौरान एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं। तो वहीं निक ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।

    खास थी इस साल की थीम

    इस साल की थीम "कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी" रही। साल 2019 में कार्ल का देहांत हो गया था। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।