Move to Jagran APP

'मेरे हमसफर' से लेकर 'परिजाद' तक, लीक से हटकर हैं ये पाकिस्तानी शो, इंडिया में है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

Top Pakistani Shows पिछले कुछ समय में पाकिस्तानी ड्रामा शोज का क्रेज इंडिया में जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। सरहद पार के कुछ ड्रामा शो हैं जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। इनकी कहानी सास-बहू ड्रामे से अलग लीक से हटकर होने के कारण इंडिया में मशहूर हैं। यू्ट्यूब पर पाकिस्तानी सीरियल्स को फ्री में देखा जा सकता है। वो कौन से हिट शो हैं चलिये जानते हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Published: Sun, 26 May 2024 05:01 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 05:01 PM (IST)
इंडिया में पॉपुलर पाकिस्तान के टीवी शो. फोटो क्रेडिट- जागरण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Top Pakistani Shows in India: हमारे देश में भारतीय शो के अलावा कोरियाई, तुर्की, अंग्रेजी भाषा के वेब शो और सीरियल फेमस हैं। मगर एंटरटेनमेंट की दुनिया यहीं तक सीमित नहीं है। इंडिया में पाकिस्तानी शो का भी अलग ही जलवा देखने को मिलता है। यहां पाकिस्तानी सीरियल्स की अलग ही फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है।

इंडिया में फेमस हैं पाकिस्तानी सीरियल

पाकिस्तानी सीरियल में उर्दू शब्दों की भरमार होती है। इनमें रोमांस, प्यार और अदब को एक अलग ही नजरिये से लोगों के सामने पेश किया जाता है। जिस तरह के सीरियल और कहानी भारत में बनती है, पाकिस्तान में वैसे ही ड्रामे को उर्दू भाषा से लबरेज अलग तरीके से पेश किया जाता है।

वहां के शो के कलाकारों के संवाद और लहजा ही कुछ ऐसा होता है, जो उन्हें इंडियन शो से अलग बनाता है। कुछ ऐसे शो हैं, जिनकी कहानी को पर्दे पर इतने सलीके से उतारा गया है कि देखने वाले बस उन कहानियों के दीवाने हो गए। तो देर किस बात की, चलिये जानते हैं पाकिस्तान के उन शो के बार में, जो इंडिया में सुपरडुपर हिट साबित हुए।

मेरे हमसफर

इस लिस्ट की शुरुआत करेंगे पाकिस्तान के टॉप शो 'मेरे हमसफर' से। हमजा (फरहान सईद) और हाला (हानिया आमिर) की लव स्टोरी ने लोगों ने खूब वाहवाही लूटी। हाला ने अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाई, तो वहीं हमजा के किरदार ने प्यार की अलग परिभाषा लोगों को बताई। सीरियल में दादी बनीं समीना अहमद को भी व्यूअर्स ने काफी पसंद किया।

सुनो चंदा

पाकिस्तानी ड्रामा 'सुनो चंदा' जिया और अरसल की लव स्टोरी है। पहले तकरार और फिर इश्क, मोहब्बत, प्यार के बीच फंसे जिया और अरसल की बातों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस सीरियल के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों की सीजन जबरदस्त हिट रहे। कहानी में ये दिखाया जाता है कि अरसल और जिया कजन होते हैं। बचपन में ही उनकी शादी तय हो जाती है, लेकिन दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं। निकाह के बाद इनमें लड़ाइयां होती हैं, लेकिन इसी झगड़े के कारण दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं।

कैसी तेरी खुदगर्जी

यह शो एक अमीर लड़के और मिडिल क्लास लड़की की लव स्टोरी पर आधारित है। शमशेर गुंडा होता है, तो महक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली सीधी सादी लड़की। एक गुंडे को जब नियत की साफ लड़की से मोहब्बत होती है, तो क्या होता है, सीरियल में ये दिखाया गया है।

तेरे बिन

पाकिस्तान के ये टीवी शो भी ट्रेडिंग सीरियल में से एक है। शो की कहानी 'मुर्तसिम' और 'मीराब' पर है, जिन्हें संपत्ति के लिए मजबूरत एक दूसरे से शादी करनी पड़ती है। दोनों एक दूसरे को फूटी आंख पसंद नहीं करते, लेकिन मजबूरी में निकाह के कारण एक दूसरे को बर्दाश्त करना पड़ता है। शो की कहानी नफरत से प्यार का मोड़ लेती है।

परिजाद

पाकिस्तान का ये पॉपुलर शो 2021 में शुरू हुआ था। शो में अहमद अली अकबर ने अपनी एक्टिंग से सीरियल देखने वाली ऑडियंस को इम्प्रेस किया। सीरियल की कहानी में एक ऐसे लड़के की है, जो अपने बड़े भाई और बड़ी बहन के साथ रहता है। परीजाद नियमों और उसूलों पर चलने वाला लड़का है। वह मेहनत की कमाई से जिंदगी जीने में यकीन रखता है, लेकिन उसकी शराफत का हर बार लोगों व परिवार द्वारा फायदा उठाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Shows Banned in Pakistan: 'भाबी जी घर पर हैं' से लेकर 'बिग बॉस' तक, पाकिस्तान में बैन हैं इंडिया के ये टॉप टीवी शो


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.