Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora ने Arjun Kapoor से प्यार पर कहा,'सभी को मिलना चाहिए दोबारा एक मौका'

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 07:15 AM (IST)

    Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ रिश्ते में होने की बात को एक लंबे समय तक छुपा कर रखा और हाल ही में उन्होंने इसे अर्जुन कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सार्वजनिक किया हैl

    Malaika Arora ने Arjun Kapoor से प्यार पर कहा,'सभी को मिलना चाहिए दोबारा एक मौका'

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह मानती है कि प्यार में सभी को एक दोबारा मौका मिलना चाहिए और लोगों को इसे खुले मन से स्वीकार करना चाहिएl गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिश्ते में हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में होने की बात को एक लंबे समय तक छुपा कर रखा और हाल ही में उन्होंने इसे अर्जुन कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सार्वजनिक किया हैl 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

    इस बारे में बताते हुए मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा कि भारत में महिलाओं का दूसरी बार प्यार करना एक टैबू माना जाता हैl इस बारे में बताते हुए मलाइका अरोड़ा कहती है,'भारत में यह टैबू है क्योंकि कई ऐसी परिस्थितियां और विषय होते हैंl जिनसे जूझना होता है, पर मैं मानती हूं कि इन सभी विषयों को खुले दिमाग से सोच विचार कर देखना चाहिएl 45 वर्षीय मलाइका ने अरबाज खान के साथ विवाह किया थाl मलाइका को अरबाज खान से 16 वर्षीय बेटा अरहान भी है लेकिन अब दोनों ने तलाक ले लिया है और दोनों अपने रास्ते पर आगे बढ़ गए हैंl 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    ☀️⚡️🌈

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

    इस बारे में आगे बताते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा,'ऐसे विषयों से निपटने के लिए थोड़ी संवेदनशीलता की आवश्यकता होती हैl जबकि लोग कई बार इसके उलट रिएक्ट करते है और नकारात्मक बातें करने लगते हैंl मैं चाहती हूं कि लोग सभी बातों को साथ लेकर चलेंl जब मैं दूसरे अवसर की बात करती हूं तब मैं दूसरे अवसर को सही अर्थ में लागू करने की बात करती हूंl मुझे लगता है सभी को एक दूसरा अवसर मिलना चाहिएl'

    यह भी पढ़ें: 'संजीवनी' 2.0 के कलाकारों ने ली असली डॉक्टरों से ट्रेनिंग, 17 वर्ष बाद एक बार फिर लौट रहा है शो

    गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार परवान चढ़ रहा है और दोनों कभी भी शादी कर सकते हैंl 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner