Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की शेयर की बोल्ड फोटो, लिखा- मेरा आलसी बॉय

    Arjun Kapoor Bold Photo अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड का फेवरेट कपल में से एक है। 28 मई 2023 को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की स्मोकिंग हॉट तस्वीर साझा की है।

    By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 28 May 2023 06:37 PM (IST)
    Hero Image
    Malaika Arora, Arjun Kapoor Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Arjun Kapoor Bold Photo: बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर एक-दूसरे संग अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की फोटो शेयर की है, जिसमे एक्टर बिना कपड़ों के नजर आ रहे है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर की बोल्ड फोटो

    28 मई 2023 को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की स्मोकिंग हॉट तस्वीर साझा की है। तस्वीर में, अर्जुन ने कैमरे के सामने अंगड़ाई वाला पोज देते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं अर्जुन इस तस्वीर में बिना कपड़ों के नजर आ रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने एक छोटा सा नोट लिखा और अर्जुन पर प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा- "मेरा बहुत आलसी बॉय"। इस पोस्ट को अर्जुन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

    कई सालों से दोनों कर रहे हैं डेट

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी भले ही सालों पुरानी हो गई हो, लेकिन फैंस को दोनों आज भी बेहद पसंद है। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन जब से उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है। तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं।

    क्या फिर से शादी करेगी मलाइका ?

    हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया था कि वो दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा था, "बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं... लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं...सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।