Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora Real Age: अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा? इस वायरल वीडियो से पता चली असली उम्र

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 01:52 PM (IST)

    Malaika Arora Real Age मलाइका अरोड़ा के चाहने वाले इस बात के कायल हैं कि वो 49 की उम्र में भी इतनी फिट हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं।

    Hero Image
    Malaika Arora Real Age Malaika Arora Is two years older than Arbaaz Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो गए हैं। मॉडल से एक्ट्रेस बनीं मलाइका की फिटनेस के करोड़ों दीवाने हैं। वो उनकी हॉटनेस देखकर बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी जलभुन कर राख हो जाती होंगी। पर अब आपको एक खबर सुनकर झटका लगने वाला, जो इनदिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह। वो है मलाइका अरोड़ा की असली उम्र।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    49 नहीं बल्कि 57 की हैं मलाइका अरोड़ा

    अब तक लोगों को यहीं पता था कि मलाइका अरोड़ा की उम्र है 49 साल। गूगल के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का जन्म 1973 में हुआ था, जो मई 2023 तक उनकी 49 साल की हो गई है। लेकिन अब साजिद खान के शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मलाइका को अरबाज से दो साल बड़ा बता रहे हैं और मलाइका भी इसका विरोध नहीं करती। बल्कि बड़े से जवाब देती है।

    इस वायरल वीडियो से खुली पोल

    दरअसल, सबरेडिट बॉली ब्लाइंड एंड गॉसिप पर एक क्लिप शेयर की गई है। जिसमें बताया गया कि कैसे मलाइका ने खुद माना की वो अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं। पोस्ट पर लोगों ने लिखा कि अरबाज 55 के हैं तो इस हिसाब से मलाइका 57 की होंगी। लोग इस वीडियो पर काफी आश्चर्य भी जता रहे हैं उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि 57 की उम्र में एक्ट्रेस इतनी फिट कैसे हो सकती हैं।

    साजिद खान के सामने आई सच्चाई

    इस क्लिप में साजिद अरबाज और मलाइका का परिचय कराते हुए कहते हैं, "मलाइका, जो अरबाज से दो साल बड़ी है।" एक्ट्रेस के हंसते ही साजिद ने पूछा, 'अपने से कम उम्र के लड़के से शादी करके आपको कैसा लग रहा है?' मलाइका ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि यह ठीक है। यह अच्छा लग रहा है।" क्लिप फिर कट हो जाती है।

    The actual age of Malaika Arora.

    by u/hailyou2022 in BollyBlindsNGossip

    मलाइका से छोटे हैं अरबाज खान?

    जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लग रहा कि ये सब मजाक में चल रहा है। हो सकता है कि साजिद ने हंसते हुए इस कपल के साथ मजाक में यह बातें कही हो। ज्यादा यूजर्स तो मलाइका की तारीफ ही कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 57 में भी वो 30 की उम्र वालों टक्कर दे रही हैं।बता दें कि मलाइका साल 1998 से 2017 तक अरबाज खान संग शादी के रिश्ते में थीं। इन दोनों का एक बेटा भी भी है अरहान,  उनके अलग होने के बाद से, मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।