Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Kapoor: सेमी न्यूड फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 29 May 2023 10:12 AM (IST)

    Arjun Kapoor Semi Nude Photo रविवार को मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड की एक ऐसी फोटो साझा कर दी जिसे देख सबके होश उड़ गए। दरअसल इस फोटो में एक्टर सेमी न्यूड अंदाज में नजर आ रहे है।

    Hero Image
    Arjun Kapoor Private photo, Malaika Post Arjun Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor  Semi Nude Photo: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लव स्टोरी अब फिल्मी गलियारों में काफी मशहूर हो चुकी है। रविवार को मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड की एक ऐसी फोटो साझा कर दी, जिसे देख सबके होश उड़ गए। दरअसल, इस फोटो में एक्टर सेमी न्यूड अंदाज में नजर आ रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर की सेमी न्यूड फोटो हुई वायरल  

    संडे की शाम मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने अर्जुन कपूर की यह फोटो साझा की, जिसमे वह सोफे पर बैठे अंगड़ाई लेते नजर आ रहे है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में एक्टर बिना कपड़ों के नजर आ रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने एक छोटा सा नोट लिखा और अर्जुन पर प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा- "मेरा बहुत आलसी बॉय"। ऐसे में अब इस कपल को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है।

    ये क्या बेशरमी है- यूजर्स ने किया ट्रोल

    सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- जब आपकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हो तो आपके पास बस यही एक विकल्प है। तो वहीं कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी बता दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या बेहूदा हरकत है। फिर कहते हो की हमे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है.. लानत है इस महिला पर। तीसरे ने लिखा- ये क्या बेशरमी है। यह सब अपने घर तक की सीमित रखो।

    अर्जुन ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

    मलाइका द्वारा शेयर की गई इस फोटो को खुद अर्जुन ने अपनी स्टोरी पर भी साझा किया। इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्रोल्स को भी जवाब दिया, जिसमें लिखा- अटेंशन की जगह शांति चुनें, चुपचाप आगे बढ़ें। अर्जुन की इस स्टोरी को भी कुछ फैन्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सपोर्ट किया है और उन्हें बेस्ट बॉयफ्रेंड बताया है। बता दें कि अर्जुन मलाइका के बीच 12 साल का फासला हैं। मलाइका जहां 49 साल की हैं, वहीं अर्जुन की उम्र 37 साल है।