Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर ब्वाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, गुस्से में कह दी इतनी बड़ी बात

    आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। उनकी रोमांटिक तस्वीरों आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Thu, 01 Jun 2023 11:41 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit: Malaika Arora Arjun Kapoor Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor Reacts On Malaika Arora Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी थी। ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी। ऐसे में अब मलाइका के ब्वाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इस पर बात आपत्ति जताई है। उन्होंने इस पर अपनी बात रखते हुए ऐसी झूठी अफवाह फैलाने वालों को खरी खोटी सुनाई।

    नवंबर में उड़ी थी मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाह

    आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थी। मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें आईं थी कि मलाइका, अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यही नहीं इन रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि दोनों अक्टूबर 2022 में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की बात बताई थी। अब अर्जुन कपूर ने इसी बात को लेकर रिएक्ट किया है।

    मलाइका की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन ने किया रिएक्ट

    इस पूरे मामले को लेकर अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड बबल से बात की। अर्जुन ने कहा, "मेरा मानना ये है कि इस तरह करी खबरें फैलाने के पीछे का खास मकसद होता है लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना। हम स्टार्स हैं, हमारी निजी जिंदगी हमेशा निजी नहीं होती है। आप कई बार हमारी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशन से जुड़ते हैं। हम ऑडियंस तक पहुंचने के लिए हमेशा ही मीडिया का सहारा लेते हैं और उनपर काफी भरोसा करते हैं। हम बस आपसे इतनी अपेक्षा करते हैं कि आप ये समझें कि हम भी इंसान हैं। अगर आप किसी के बारे में कुछ लिख रहे हैं तो कम से कम उसे एक बार चेक कर लें और कम से कम एक बार सोच लें। कई बार चीजें मान लेने से ज्यादा उन्हें जांचना जरूरी होता है। आपके कुछ भी लिख देने से किसी की पर्सनल लाइफ पर काफी असर पड़ता है।"