विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lokah Chapter 1 OTT Release: ओटीटी पर बजेगा फीमेल सुपरहीरो फिल्म का डंका, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Sun, 21 Sep 2025 05:50 PM (IST)

कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म लोका चैप्टर 1- चंद्रा (Lokah Chapter 1) को दर्शकों से खूब सराहना मिली है। हालांकि ...और पढ़ें

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी लोका चैप्टर 1 (फोटो-इंस्टाग्राम)
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी लोका चैप्टर 1 (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
  2. कल्याणी प्रियदर्शन हैं फिल्म के निर्देशक
  3. सुपरहीरो की कहानी है लोक चैप्टर 1

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्याणी प्रियदर्शन अभिनीत मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1- चंद्रा' को रिलीज के बाद से ही खूब प्रशंसा मिली। इस मूवी की और भी ज्यादा तारीफ इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें एक महिला सुपरहीरो की कहानी को दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता के बाद इस तरह की खबरें आने लगी कि जल्द ही इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी

फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद इसके एक डायलॉग को लेकर विवाद भी छिड़ गया था। एक सीन में अभिनेता सैंडी, जो खलनायक इंस्पेक्टर नचियप्पा गौड़ा का किरदार निभा रहे हैं। ये एक मिसॉजिनिस्ट कैरेक्ट है। इसमें वो अपनी मां से कहता है कि वह बेंगलुरु की किसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते क्योंकि वो कैरेक्टरलैस होती हैं। यह डायलॉग दर्शकों को पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ें- Lokah Chapter 1 Collection: फिल्म ने वर्ल्डवाइड किया शॉकिंग कलेक्शन, कई मलयाली फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

फिल्म से हटा दिया डायलॉग

फिल्म में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, "मैं यह नहीं कह रहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। लेकिन मैं इस शहर की किसी लड़की से शादी नहीं करूंगा क्योंकि वे सब घटिया हैं," यह टिप्पणी कई कर्नाटक निवासियों को बुरी लगी। इसके अलावा, फिल्म में बेंगलुरु को खराब तरीके से दिखाया गया है, और उपयोगकर्ताओं ने कहा है कि शहर को 'पार्टियों और ड्रग्स के केंद्र' के रूप में चित्रित किया गया है। इस पूरे विवाद के बाद मामला को बढ़ता देख दुलकर सलमान खान ने कहा कि इसे मूवी से हटा दिया जाएगा।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म 25 सितंबर, 2025 से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। अब निर्माता दुलकर सलमान ने इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अफवाहों पर बात करते हुए दुलकर ने रविवार, 21 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "लोका जल्द ही ओटीटी पर नहीं आ रही है। फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणाओं के लिए तैयार रहें! #लोका।"

यह भी पढ़ें- Lokah Chapter 1 से पहले ये बॉलीवुड हीरोइन बनी थी सिनेमा की सुपरहीरो, Dharmendra की मां का निभा चुकी हैं किरदार