Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Latest Bhojpuri Song: रिलीज हुआ नेहा राज का नया गान 'जहरिया दे दा राजाजी', खुशी सिंह की अदओं ने जीता दिल

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 03:36 PM (IST)

    Latest Bhojpuri Song भोजपुरी फिल्मों की सुपर हिट सिंगर नेहा राज का नया गाना जहरिया दे दा राजाजी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने में खुशी सिंह अपने पत ...और पढ़ें

    Latest Bhojpuri Song, Neha Raj, Jahariya De Da Raja Ji, Khushi Singh

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरसिंगर नेहा राज का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। नेहा ने अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। इनके गानों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। नेहा की आवाज में गाया हर एक गाना दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। अब नेहा राज का नया गाना 'जहरिया दे दा राजाजी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    रिलीज हुआ नेहा राज का नया गाना

    गाने को नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में खुशी सिंह के एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे हैं, उसके ऊपर उनकी अदाएं दर्शकों को घायल करने के लिए काफी है। इन्होंने गाने में एक दम जबरदस्त परफॉर्म किया है। उनका एक एक लटका झटका दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। खुशी अपने अभिनय के दम पर जल्द ही भोजपुरी की सुपरहिट अभिनेत्रियों में शामिल होने का दमखम रखती है।

    खुशी सिंह ने लूटी महफिल

    अगर गाने की बात करे तो गाने में खुशी ने अपने मन की बात अपनी पति से कह रही है कि कितना दुखवा साही हम...अकेले कइसे रहें हम... तुहि नाहीखा सुनत राजा...केकरा से कहीं हम... छोड़के हमके घुमेले बहरिया ए राजाजी...सौतन संगवा घूमेला बहरिया ए राजा जी..तो लाके हमके देहि द जहरिया ए राजा जी... हमारा के देहि दे जहरिया ए राजा जी...।

    ताबड़तोड़ हो रहा वायरल

    इस गाने में खुशी का आउटफिट भी कमाल का है। गाने में राजस्थानी कलाकारों का भरपूर उपयोग किया गया है। साथ ही इसको राजस्थान की बेहद ही खास लोकेशन पर शूट किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'जहरिया दे दा राजाजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिकहेहैं। इसका म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल एंड बॉबी जैक्सन हैं। इसको एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) और डीआई रोहित ने किया है। 

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने बिग बॉस के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, शालीन-निमृत को लेकर भी किया शॉकिंग खुलासा

    Bigg Boss 16 Elimination: टीना के बाद अब इस कंटेस्टेंट की होगी शो से छुट्टी! मंडली पर टूटेगा दुखों का पहाड़