आवाज में दर्द, संगीत में चुलबुलापन... Lata Mangeshkar का कल्ट गाना 55 साल से बयां कर रहा है 'हाल-ए-दिल'
'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 55 साल पहले एक ऐसा गीत गाया था जिसके बोल और आवाज दर्दभरे थे, लेकिन उसका संगीत एकदम विरोधाभास था।

लता मंगेशकर का दर्दभरा क्लासिक गाना
HighLights
लता मंगेशकर का 70s का सबसे यादगार गाना
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था संगीत
हीरोइन के दर्द को बयां करता है लता का गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हजारों गीतों को अपने सुरों से सजाने वालीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जब भी स्टूडियो में कोई गाना रिकॉर्ड करती थीं तो वहां मौजूद हर कोई उनके सुरीले सुरों में डूब जाता था। उनके सबसे बेहतरीन गानों की लिस्ट में एक सैड सॉन्ग है जो 55 साल से कल्ट बना हुआ है।
लता मंगेशकर का ये पुराना गीत अपने आप में एक मास्टरपीस था। इसके लिरिक्स और संगीत में विरोधाभास था जो गीत को अनोखा बनाता है। इस गाने को 55 साल से म्यूजिक लवर्स गुनगुना रहे हैं। यह गाना राजेश खन्ना और लीना चंद्रावरकर पर फिल्माया गया था।
लता मंगेशकर का सदाबहार दर्दभरा गाना
यह गीत 1971 में आई फिल्म 'महबूब की मेहंदी' (Mehboob Ki Mehndi) का गाना 'जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं' (Jane Kyon Log Mohabbat Kiya Karte Hain...) है। यह गीत अधूरे प्यार के दर्द और दिल टूटने की पीड़ा को बहुत खूबसूरती से बयां करता है।

8 मिनट 33 सेकंड का ये गीत लीना चंद्रावरकर पर बना है जिसे लता मंगेशकर ने गाया है। गाने में राजेश खन्ना भी नजर आए लेकिन उनकी खामोशी दर्द को सिर्फ महसूस ही कर पाती है। इस गाने में भरी महफिल में लीना अपने गाने के जरिए अपने दर्द को बयां कर रही है।
अनोखा था संगीत
यूं तो गाने के बोल और आवाज आपको बिछड़ने की पीड़ा का एहसास कराएंगे, लेकिन इसका संगीत एकदम उल्टा था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal) ने गाने का संगीत चुलबुले अंदाज में पेश किया था। उन्होंने गाने में पेपी धुनों का इस्तेमाल किया था। यह गीत जितना सदाबहार है, संगीत भी उतना ही यादगार है।
आनंद बक्शी ने लिखे थे बोल
लता मंगेशकर की आवाज में गूंजा ये सोलो हिट के बोल आपके दिल को छू लेते हैं और इसका श्रेय आनंद बक्शी (Anand Bakshi) को जाता है जिन्होंने बड़ी खूबसूरती से अपने कलम से इस गीत को सजाया है। लता की धीमी, सुरीली और दर्दभरे अंदाज में यह गीत दिल को सुकून देता है।
क्या थी फिल्म की कहानी?
बात करें म्यूजिकल ड्रामा महबूब की मेहंदी की तो नवाबों के जमाने की मुस्लिम तहजीब पर आधारित थी, जिसमें यूसुफ (राजेश खन्ना) नाम का एक अमीर मुस्लिम युवक को अपने भतीजे की टीचर शबाना (लीना) से प्यार हो जाता है और दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। मगर तभी शबाना का पास्ट सामने आता है और उसे पता चलता है कि वह एक तवायफ की बेटी है। इस फिल्म के सभी गाने सुुपरहिट हुए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।