18 साल में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान
बॉलीवुड एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ डेब्यू किया, 20 फिल्में करने के बाद एक्टिंग छोड़ ...और पढ़ें
-1794308051959_m.webp)
मशहूर एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना संग किया था डेब्यू
HighLights
मशहूर एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना संग किया था डेब्यू
51 की उम्र में दुनिया को कह दिया था अलविदा
20 फिल्मों के बाद छोड़ दी थी एक्टिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिनका कम उम्र में सफर होने के बावजूद वे यादगार रहे और उनका काम लोग आज भी पसंद कर रहे हैं। लेकिन कई कलाकार ऐसे भी रहे जिनका फिल्मों में कम सफर होने के साथ-साथ जिंदगी का सफर भी छोटा रहा।
ऐसी ही एक शख्सियत थीं अभिनेत्री और मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia)। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की छोटी बहन सिंपल ने महज 18 साल की उम्र में अपने जीजा और उस दौर के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।
18 साल की उम्र में जीजा राजेश खन्ना संग डेब्यू
15 अगस्त 1958 को जन्मीं सिंपल कपाड़िया ने 1977 में फिल्म 'अनुरोध' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। खास बात यह थी कि अपनी पहली ही फिल्म में सिंपल को उस वक्त के सुपरस्टार राजेश खन्ना (जो उनके रिश्ते में जीजा थे) के अपोजिट कास्ट किया गया था।

20 फिल्मों का सफर और एक्टिंग को अलविदा
'अनुरोध' के बाद सिंपल कपाड़िया ने लगभग एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय किया। उन्होंने अपने करियर में करीब 20 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में-
लूटमार (1980) — देव आनंद के साथ
जमाने को दिखाना है (1981) — ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ
जीवन धारा (1982)
दूल्हा बिकता है (1982)
-1794308283248.webp)
एक्टिंग छोड़ फैशन डिजाइनिंग में बनाया करियर
हालांकि, एक सुपरस्टार की साली और डिंपल कपाड़िया की बहन होने के बावजूद सिंपल को फिल्मों में वह बड़ी सफलता और मुकाम नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने महसूस किया कि उनका असली रुझान और हुनर अभिनय के बजाय फैशन और डिजाइनिंग में है। इसलिए 1987 में फिल्म 'परख' के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
-1794308238812.webp)
कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
अभिनय छोड़ने के बाद सिंपल कपाड़िया ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा। यहां उन्हें बड़ी सफलता मिली। एक वक्त आया जब वे बॉलीवुड की सबसे सफल और मांग वाली कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स में शुमार हो गईं।
-1794308253605.webp)
रुदाली (1993) फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बहन डिंपल कपाड़िया के लिए राजस्थानी वेशभूषा तैयार की थी। उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) मिला।
कई सितारों के कपड़े किए डिजाइन
उस दौर में सिंपल कपाड़िया ने ना सिर्फ फिल्मों बल्कि कई कलाकारों के कपड़े भी डिजाइन किए। जिनमें सनी देओल, तब्बू, प्रियंका चोपड़ा और अमृता सिंह जैसे कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं।
कम उम्र में हुआ निधन
जब सिंपल कपाड़िया का करियर डिजाइनिंग में बुलंदी पर था, तभी उनकी सेहत बिगड़ने लगी। साल 2006 में उन्हें कैंसर होने का पता चला। उन्होंने लंबे समय तक इस बीमारी से संघर्ष किया।
10 नवंबर 2009 को महज 51 वर्ष की उम्र में मुंबई के अंधेरी के एक अस्पताल में सिंपल कपाड़िया ने अंतिम सांस ली। आज सिंपल कपाड़िया हमारे बीच नहीं है लेकिन वे एक बड़ी सीख देकर गई हैं अगर किसी काम में मजा नहीं आ रहा और आपका दिल किसी और काम में लग रहा है तो उस रास्ते पर जाने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।