विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चांद सी महबूबा' के लिए मनोज कुमार ने गाया था गीत, मुकेश ने दी थी आवाज; गाने की वजह से हिट हुई थी फिल्म

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:45 PM (IST)

साल 1965 की फिल्म 'हिमालय की गोद' का एक गीत बहुत ही पॉपुलर हुआ था जिसे मुकेश ने गाया था। ...और पढ़ें

माला सिन्हा पर फिल्माया गय है रोमांटिक गीत

माला सिन्हा पर फिल्माया गय है रोमांटिक गीत

HighLights

  1. मुकेश ने गाया 1965 की फिल्म 'हिमालय की गोद' का गीत

  2. गाने ने फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर

  3. मनोज कुमार और माला सिन्हा पर फिल्माया गया गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा ने हमें कई रोमांटिक और दिलचस्प ट्रैक दिए हैं। इन्हें आप कभी भी गुनगुना सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक कल्ट और टाइमलेस रोमांटिक ट्रैक के बारे में बताएंगे।

हम बात कर रहे हैं साल 1965 में आई फिल्म 'हिमालय की गोद' (Himalaya Ki God) में की। इसका सबसे पॉपुलर गीत 'चांद सी महबूब' (Chand Si Mehboob) आज भी जब गूंजता है तो कानों में जैसे रस घोल देता है। इस गाने को आवाज दी थी पॉपुलर सिंगर मुकेश (Mukesh) ने।

आनंद बख्शी ने लिखे थे गाने के बोल

इसके बोल लिखे थे आनंद-बख्शी ने और संगीत दिया था कल्याणजी-आनंदजी ने। इस गीत को मनोज कुमार और माला सिन्हा पर फिल्माया गया है। इस गाने में इतनी मिठास भरी है कि ये सीधे दिल में उतरता है।

Mala (1)

कहा जाता है कि इस फिल्म की रिलीज के समय इसे लेकर बहुत ज्यादा हाइप नहीं थी। लेकिन जब यह गाना लोगों के बीच पहुंचा, तो यह इतना बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ कि इसने पूरी फिल्म की तकदीर बदल दी।

गाने की वजह से हिट हुई फिल्म

हिमालय की गोद में को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट कराने में सबसे बड़ा हाथ इसी एक गाने का था। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड और हिमालय के असली, दुर्गम और खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्रों में की गई थी। पहाड़ों की ठंडी वादियों में मनोज कुमार और माला सिन्हा पर फिल्माया गया यह सीन आज भी आंखों को सुकून देता है।

गीतकार आनंद बख्शी ने इस गाने के बोल बड़ी ही सादगी और गहराई के साथ लिखे थे। इस गाने की शुरुआती लाइन— 'चांद सी महबूबा हो मेरी, कब ऐसा मैंने सोचा था, हां तुम बिल्कुल वैसी हो जैसा मैंने सोचा था'

ये लाइन उस दौर में आशिकों के बीच काफी लोकप्रिय थी। आशिक लोग इसे प्यार जताने के लिए प्रेमिका के सामने इस्तेमाल करते थे। 1965 में इस मूवी फिल्मफेयर का बेस्ट मूवी का अवॉर्ड भी मिला था।

यह भी पढ़ें- सिनेमा में गूंजेगी 'निगम परिवार' की तीसरी पीढ़ी की आवाज, Sonu Nigam के बेटे ने किया सिंगिंग डेब्यू

यह भी पढ़ें- 35 साल बाद भी ट्रेंड में है अनुराधा पौडवाल का 'भाई दूज स्पेशल' गाना, सनी देओल ने प्यारी बहन पर लुटाया प्यार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।