35 साल बाद भी ट्रेंड में है अनुराधा पौडवाल का 'भाई दूज स्पेशल' गाना, सनी देओल ने प्यारी बहन पर लुटाया प्यार
साल 1991 की फिल्म 'शंकरा' का गाना आज भी भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाता एक बेहतरीन गीत है।
-1794291474975_m.webp)
सनी देओल पर फिल्माया गया है पॉपुलर गाना
HighLights
सनी देओल पर फिल्माया गया है गाना
अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अजीज ने दी थी आवाज
भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है यह गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में भाई-बहन के खूबसूरत और पवित्र रिश्ते पर कई सारे गाने बनाए हैं। इन्हें सुनने में दिल में अपने आप ही प्यार का सैलाब उमड़ पड़ता है।
दीवाली पूजा के दो दिन बाद भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहार मनाया जाता है। ये मुख्य रूप से भाई और बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार है। इस दिन बहने भाई के माथे पर तिलक करके उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करती हैं।
अनुराधा पौडवाल ने दी है आवाज
आज आपको लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन से सजे ऐसे ही एक गीत के बारे में बताएंगे जो भाई दूज के लिए एकदम परफेक्ट है। हम बात कर रहे हैं साल 1991 में आई फिल्म 'शंकरा' (Shankara) की जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और नीलम कोठारी ने लीड रोल निभाया था।
-1794291975883.webp)
इस फिल्म का एक गाना है 'बहना ओ बहना' (Behna O Behna) जिसमें भाई-बहन के प्यारे और भावुक रिश्ते की एक झलक देखने को मिलती है। इस गीत को मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से सजाया था। और लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल ने इसका संगीत तैयार किया था।
थिएटर में रोने लगे थे लोग
गाने में सनी देओल और उनकी बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बीच का भावनात्मक तालमेल इतना सटीक था कि उस दौर में इस गाने ने लोगों को थिएटर्स में रोने पर मजबूर कर दिया था।
इस फिल्म का निर्देशन सुदर्शन नाग (Sudarshan Nag) ने किया है। उन्होंने 90 के दशक के मिजाज के हिसाब से इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को डायरेक्ट किया था, जिसमें भरपूर एक्शन, पारिवारिक साजिश और रोमांस का तड़का लगाया गया था। फिल्म की कहानी जगमोहन कपूर ने लिखी थी।
कई रिपोर्ट्स में इस बात की भी चर्चा है कि फिल्म में 'शंकरा' के मुख्य किरदार के लिए पहले संजय दत्त को साइन किया गया था। उन्होंने फिल्म के लिए हामी भी भर दी थी, लेकिन बाद में डेट्स की कमी के कारण उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। बाद में यह रोल सनी देओल के पास चला गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।