3 दिन में शूट हुआ था Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर का क्लाईमैक्स, डायरेक्टर संग ले लिया था पंगा
अभिनेता सनी देओल की 90 के दशक की एक लोकप्रिय फिल्म ऐसी भी रही, जिसका क्लाईमैक्स 3 दिन में शूट हुआ था।
-1794222351647_m.webp)
सनी देओल की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सनी देओल के करियर की लोकप्रिय फिल्म
क्लाईमैक्स सीन को लेकर हो गया था पंगा
90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता के तौर पर सनी देओल को जाना जाता है। 80 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म बेताब से अपनी शानदार एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले सनी पाजी के साथ एक ऐसा किस्सा जुड़ा है, जो फिल्मी जगत में काफी मशहूर है।
ये किस्सा सनी देओल की 90 के दशक की एक लोकप्रिय फिल्म से नाता रखता है, जिसके क्लाईमैक्स सीन को लेकर सनी ने डायरेक्टर संग पंगा ले लिया था और फिर कभी उनके साथ काम नहीं किया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या था-
सनी देओल और डायरेक्टर का पंगा
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसमें शाह रुख खान ने भी अहम किरदार अदा किया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म डर के बारे में की जा रही है। साल 1993 में आई डर (Darr) सनी देओल, शाह रुख खान और जूही चावला जैसे कलाकार मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- छतों पर 'स्पीकरों' में बजता था Shah Rukh Khan का कालजयी गीत, 33 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर
-1794225058653.webp)
शाह रुख ने डर में नेगेटिव रोल प्ले किया और इसके बावजूद वह सनी देओल के लीड रोल से ज्यादा लाइमलाइट लूट गए थे। कई मीडिया इंटरव्यू में सनी देओल ने इस मामले पर खुलकर बात की है कि डर के क्लाइमैक्स सीन से वह खुश नहीं थे और इसके लिए उन्होंने यश चोपड़ा पर्सनली बात भी की थी। लेकिन यश ने उनकी एक न मानी, जिसकी वजह से सनी उनसे खफा हो गए थे।

जब फिल्म का क्लाइमैक्स सीन फिल्माया जा रहा था, तो उस वक्त सनी देओल का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने अपनी जींस की जेब तक फाड़ डाली थीं। सनी और निर्देशक के बीच मतभेद और सेट पर तनाव की वजह से डर के क्लाईमैक्स सीन को शूट होने में तीन दिनों का समय लग गया था।
सनी देओल हो गए थे नाराज
दरअसल डर के क्लाईमैक्स सीन में शाह रुख खान का किरदार सनी देओल को सामने से चाकू मार देता है। चूंकि सनी फिल्म में एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में तो उनको ये सीन बिल्कुल सही नहीं लग रहा था। सनी का मानना है कि एक वेल ट्रेन नेवी ऑफिसर को एक सरफिरा आशिक सामने से कैसे चाकू मार सकता है, उसे पीछे से वार करना चाहिए। यही बात सनी ने यश चोपड़ा से भी की, लेकिन उन्होंने डर के क्लाईमैक्स सीन में बदलाव करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से सनी नाराज हो गए और फिर कभी भी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया।
-1794225091841.webp)
सनी देओल की अपकमिंग मूवी
बात की जाए सनी देओल के वर्कफ्रंट के बारे में तो उनकी अगली फिल्म का नाम सूर्या है, जिसे 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में रामायणम् पार्ट-2 और गबरू के नाम शामिल हैं। फिलहाल रामायणम् में हनुमान जी की हल्की सी झलक को लेकर अभिनेता सुर्खियों में बने हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।