विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़े पर्दे पर सजेगी महफिल! एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का लगेगा तड़का, नवंबर में रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:17 PM (IST)

नवंबर में कई जॉनर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें पारिवारिक मनोरंजन से लेकर कई हॉरर-थ्रिलर भी शामिल हैं।

नवंबर में रिलीज होने वाली 5 बड़ी फिल्में

नवंबर में रिलीज होने वाली 5 बड़ी फिल्में

HighLights

  1. नवंबर में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में

  2. एक्शन के साथ हॉरर का दिखेगा जोर

  3. सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये सभी फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर में कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में आ रही हैं। रामायण का भव्य नजारा और एक्शन से भरपूर 'सूर्या' से लेकर, पारिवारिक मनोरंजन फिल्में हमारे पास आपके लिए पिटारे में बहुत कुछ है। चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर-

काली खेती (Kaali Kheti)

काली खेती' (Kaali Kheti) एक अपकमिंग हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जो ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। ल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और दमदार एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

jackie

सूर्या (Surya)

सनी देओल अभिनीत फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' अपनी थियेटर रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म में मेडिकल प्रोफेशनल्स को दिखाए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई है और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Sunny (7)

पार्टी एनिमल्स (Party Animals)

रवि छाबड़िया द्वारा निर्देशित और 'यूडली फिल्म्स' (Yoodlee Films) के बैनर तले विक्रम मेहरा और सिद्धार्थ आनंद कुमार द्वारा निर्मित, 'पार्टी एनिमल्स' में विराज घेलानी, अर्जुन तंवर, प्रगति नागपाल और नकिया हाजी के साथ कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

यह एक 'वाइल्ड कॉमेडी' है जो दोस्ती, गलत फैसलों और अजीबोगरीब घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसा जॉनर है जो मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों में बहुत कम देखने को मिलता है।

WhatsApp Image 2026-11-09 at 4.13.57 PM

ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya)

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार एक साथ नजर आएंगे। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 'प्रेम' के एक नए दौर की शुरुआत करती है। फिल्म के निर्माताओं ने गानों के जरिए इसके मुख्य किरदारों से दर्शकों को परिचित कराना शुरू कर दिया है, जबकि इसका ट्रेलर और टीजर आना अभी बाकी है।

jackie (1)

गनमास्टर G9 (Gunmaster G9)

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित, 'गनमास्टर G9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक दमदार सिनेमाई अनुभव का वादा करने वाली इस फिल्म में एक्शन, रोमांच और तीव्र दृश्य शामिल हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर G9' दोनों ही फिल्मों का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें- 'जिसने नहीं चुना वो बेवकूफ...', रिजेक्शन पर Shehnaaz Gill के बेबाक बयान; इस डायरेक्टर को बताया फेवरेट

यह भी पढ़ें- 400 करोड़ी Hanuman Ansh की सफलता पर Ayushmann Khurrana का रिएक्शन, बोले- 'बजट का ध्यान...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।