विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जिसने नहीं चुना वो बेवकूफ...', रिजेक्शन पर Shehnaaz Gill के बेबाक बयान; इस डायरेक्टर को बताया फेवरेट

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:42 AM (IST)

एक के बाद एक फिल्म करने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में बताया कि रिजेक्शन मिलने पर सबसे पहले उनके दिमाग में क्या ख्याल आता है।

शहनाज गिल ने रिजेक्शन पर की बात/ फोटो- इंस्टाग्राम

शहनाज गिल ने रिजेक्शन पर की बात/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रिजेक्शन पर शहनाज गिल का बेबाक और अनोखा नजरिया

  2. खुद को समझाने के लिए कहती हैं 'ना चुनने वाला बेवकूफ'

  3. इम्तियाज अली के साथ काम करने की है दिली ख्वाहिश

जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर काम करना पसंद करती हैं अभिनेत्री शहनाज गिल। इसलिए रिजेक्शन का शहनाज पर असर नहीं होता है। इससे निपटने का उनका अपना एक तरीका है।

शहनाज गिल ने रिजेक्शन पर बोली ये बात

शहनाज गिल कहती हैं कि जब भी रिजेक्शन मिलता है, मैं खुद को समझाने के लिए यही सोचती हूं कि जिसने तुम्हें नहीं चुना, वो बेवकूफ है। क्यों ज्यादा सोचकर अपनी ऊर्जा बर्बाद करनी है। अपने आपसे इतना प्यार होना चाहिए कि अगर किसी ने रिजेक्ट किया है तो यह सोचें कि जिसने ऐसा किया उसकी किस्मत खराब है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "यह इंडस्ट्री कठिन जगह है, यहां निराश होकर नहीं बैठ सकते हैं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि अपनी खामियों को नजरअंदाज करें, अगर रिजेक्शन का कारण सही है तो उस पर भी काम करें। शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर दुनिया के साथ आगे बढ़ें।"

Untitled Design - 2026-11-06T103736.082

इम्तियाज अली के साथ करना है काम

आगे अपने ड्रीम रोल को लेकर शहनाज कहती हैं कि मैं इम्तियाज अली सर के साथ काम करना चाहती हूं। मुझे आज भी याद है कि बिग बॉस शो में जब मैं गई थी तो वहां सेट पर प्रतिभागियों की वैनिटी पर उनका असली नाम नहीं लिखा होता है, ताकि उनके नाम का खुलासा न हो जाए। मेरी वैनिटी पर गीत लिखा हुआ था। उल्लेखनीय है कि गीत नाम इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर के पात्र का नाम था।

Untitled Design - 2026-11-06T103900.985

शहनाज गिल के करियर की बात करें, तो भले ही वह बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लेकर मशहूर हुई हों , लेकिन उन्होंने एक्टिंग में अपना सफर पहले ही शुरू कर दिया था। साल 2017 में शहनाज गिल ने सत श्री अकाल इंग्लैंड में काम किया। इस फिल्म के बाद वह काला शाह काला, डाका, हौंसला रख, किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं। साल 2026 और 2027 में भी शहनाज गिल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें सिंह वर्सेज कौर, राणा चा धाना और सब फर्स्ट क्लास हैं।

यह भी पढ़ें- 'रोज खुद को साबित....', Shehnaaz Gill का बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर बेबाक बयान, सिंह वर्सेज कौर 2 में दिखीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- 'महंगे गिफ्ट्स नहीं, फिल्म की टिकट खरीद लो...', Shehnaaz Gill ने फैंस को लेकर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।