विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिनेमा में गूंजेगी 'निगम परिवार' की तीसरी पीढ़ी की आवाज, Sonu Nigam के बेटे ने किया सिंगिंग डेब्यू

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:45 PM (IST)

गायक सोनू निगम के बेटे निवान निगम ने संगीत की दुनिया में कदम रखकर परिवार का नाम रोशन किया है।

सोनू निगम का बेटा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सोनू निगम का बेटा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सोनू निगम के बेटे ने संगीत की दुनिया में रखा कदम

  2. निगम परिवार की तीसरी पीढ़ी में शामिल निवान

  3. सोनू निगम ने पिता अगम ने भी गाए कई गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगम कुमार निगम और सोनू निगम के बाद सिनेमा जगत में एक और निगम की आवाज गूंजेगी। सोनू के बेटे निवान निगम ने बतौर प्लेबैक सिंगर इंडस्ट्री में कद रख लिया है। शॉर्ट फिल्म स्लाइड से म्यूजिक डेब्यू करने वाले निवान संगीत की दुनिया में निगम परिवार की तीसरी पीढ़ी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। 

निवान निगम के म्यूजिक डेब्यू को लेकर उनके पिता और सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कैसे निवान एक गायक बनने के लिए हार्ड वर्क किया है। 

बॉलीवुड में आया सोनू निगम का बेटा

अपने बेटे निवान निगम के सिंगिंग डेब्यू को लेकर सोनू निगम काफी खुश हैं। अपनी इस एक्साइटमेंट और हैप्पीनेस का इजहार सोनू ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दी है और लिखा है- इस दीवाली के शुभ अवसर पर, निवान संगीत की दुनिया में अपना सफर शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपने दादाजी और पिताजी से बिल्कुल अलग रास्ता चुना है, ताकि वे अपनी खुद की नई राह तलाश सकें।

यह भी पढ़ें- सोनू निगम के पिता ने गाया था 'बेवफाई का एंथम', 19 सालों से बना हुआ टूटे दिल की आवाज

sonu nigam son

एक गोल-मटोल छोटे बच्चे से लेकर एक फिट और छरहरे नौजवान तक, एक ऐसा बच्चा जो अपने ही पिताजी के सामने गाने में बहुत शर्माता था, और आज वही नेवान अपने बेहतरीन वोकल कोच द्वारा सिखाई गई एक्सरसाइज का दिन में 16 घंटे रियाज करता है। वह पू बियर (Poo Bear) के साथ स्टूडियो में वन टेक में शानदार रिकॉर्डिंग कर रहा है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

जो बच्चा कभी 3 मिनट जॉगिंग करने में भी संघर्ष करता था, आज वह अपनी स्किल्स को निखारने के लिए घंटों डांस की प्रैक्टिस करता है। नेवान ने हमारे पूरे परिवार को बहुत खुश और आभारी बना दिया है। 

4 साल की उम्र में गाया था ये गाना

सोनू निगम ने अपनी इस पोस्ट में ये भी बताया है कि निवान ने छोटी सी उम्र में ही गायिकी करना शुरू कर दिया था, जिसको लेकर सिंगर ने लिखा है-  4 साल की उम्र में स्टूडियो में 'कोलावेरी डी' गाने से लेकर, साढ़े 4 साल की उम्र में स्टेज पर 'अभी मुझमें कहीं' गाने तक, निवान बहुत किस्मत वाले रहे हैं कि उन्हें आप सभी का इतना अपार और असीम प्यार मिला है। कृपया उन्हें अपना आशीर्वाद दें कि वे आगे का सफर पूरी गरिमा, कड़ी मेहनत, जुनून और विनम्रता के साथ जारी रखें। 

sonu nigam son (2)

सोनू निगम के पिता भी दिग्गज गायक

साल 2007 के दौर में सोनू निगम के पिता और वेटरन सिंगर अगम कुमार निगम ने भी अपनी आवाज का जादू संगीत की दुनिया में बिखेरा था। फिर वेबफाई जैसी कल्ट क्लासिक म्यूजिक एल्बम के जरिए अगम ने श्रोताओं को दिलों को सुकून पहुंचाया था। आज भी अगम कुमार निगम के वही गाने काफी पसंद किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 22 सालों से कालजयी बना है सैड सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।