Sonu Nigam ने गाया था 'छठी मैया' का मशहूर गीत, पावरस्टार पवन सिंह और खूबशू जैन ने दिया था साथ
क्या आप जानते हैं Sonu Nigam ने 'छठी मैया' पर एक मशहूर गीत गाया था? इसमें उनके साथ पावर स्टार पवन कल्याण भी थे।
-1793624096262_m.webp)
सोनी निगम ने पवन सिंग के साथ किया था कोलेबोरेशन
HighLights
सोनी निगम ने पवन सिंग के साथ किया था कोलेबोरेशन
खूब मशहूर हुआ 'छठी मैया' पर बना गीत
पवन सिंह और खूशबू जैन ने दिया था सिंगर का साथ
एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छठ का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में इससे जुड़े गाने और म्यूजिक एक अलग ही महत्व रखते हैं। वहीं अगर ये गीत आपके फेयरेट सिंगर के हों तो फिर बात ही कुछ और है। एक ऐसा ही गीत गाया था सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने।
'छठी मैया' पर बना है गीत
इस गीत की खास बात ये है कि इसमें सोनू निगम और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और खूशबू जैन ने कोलेबोरेशन किया था। इस गाने में छठी मैया की पूजा की पूरी रस्मों-रिवाज दिखाई गई है। गाने का टाइटल है- 'चल भौजी हाली हाली' (Chal Bhauji Hali Hali)।
-1793624272653.webp)
सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत
यह गाना एक अहम कोलेबोरेशन है, क्योंकि सोनू निगम का यह पहला भोजपुरी छठ गीत है। जिसमें छठी मैया (Chhathi Maiya) की महिमा दिखाई गई है। यह गीत छठ महापर्व (सूर्य देव की उपासना) से जुड़ी श्रद्धा, सुबह-सुबह की भागदौड़, परिवार की भागीदारी और इस त्यौहार के उत्साह को दर्शाता है।
-1793624290359.webp)
यूट्यूब पर मिले 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज
सोनू निगम का यह गीत यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। 2024 में रिलीज हुए गाने को लोगों ने खूब पसंद किया और यह छठ फेस्टिवल का एक बेहद पसंद किया जाने वाला गाना बन गया।
इस गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे थे, वहीं इसे संगीत छोटे बाबा बाशी ने दिया इसके अलावा इसके म्यूजिक डायरेक्टर रवि पंडित थे।
सोनू निगम ने की भाषाओं में गाए गीत
वर्सेटाइल सिंगर ने हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने तमिल, तेलुगू, ओड़िया, इंग्लिश, मराठी, मलयालम , गुजराती, भोजपुरी, नेपाली समेत कई भाषाओं में गीत गाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।