गायब हो रहा है सिनेमा का जादू, फिल्मों में गानों की घटती संख्या पर छलका Shreya Ghoshal का दर्द
गायिका श्रेया घोषाल ने आज के दौर की फिल्मों में कम होती गानों की संख्या पर खुलकर बात की है।
-1793599642167_m.webp)
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल
24 साल पहले इस मूवी से किया था डेब्यू
गानों की कटौती पर श्रेया घोषाल ने किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका के बारे में बात की जाए तो उसमें श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) का नाम जरूर शामिल होता है। श्रेया पिछले 2 दशकों से अधिक समय से हिंदी सिनेमा में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखरेती हुई नजर आ रही हैं।
हाल ही में श्रेया घोषाल ने सिनेमा जगत में संगीत और फिल्मों में गानों की कम होती संख्या के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसके साथ ही सिंगर ने उस दौर को याद किया है, जब फिल्मों में संगीत को काफी वरीयता दी जाती थी। आइए जानते हैं कि श्रेया ने क्या कहा है-
कम हो रहा है संगीत का जादू- श्रेया घोषाल
पहले जहां हिंदी फिल्मों में खूब गाने होते थे और गानों के सहारे ही फिल्म का एक बड़ा हिस्सा आगे बढ़ाया जाता था, वहीं अब फिल्मों में गानों की संख्या कम होती दिख रही है। देवदास और बाजीराव मस्तानी फिल्मों के गीत गाने वाली गायिका श्रेया घोषाल को इसीलिए हिंदी सिनेमा का पुराना दौर याद आता है।
यह भी पढ़ें- आ गया करवाचौथ का नया 'एंथम', श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज; रिलीज हुआ Ramayana का एक और गाना

फिल्म देवदास (2002) से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली श्रेया का कहना है- जिस दौर में मैंने इस इंडस्ट्री में प्रवेश किया था, वह दौर मुझे बहुत पसंद है। फिल्मों में संगीत के लिए वह बहुत अच्छा दौर था। उस दौर में फिल्मों में अच्छी किस्सागोई, संदर्भ, कोरियोग्राफी और स्क्रीन पर एक किस्म का जादू होता दिखता था।

आज मुझे वह दौर याद आता है। अब फिल्मों के में गाने इतने कम हो गए हैं कि कहीं न कहीं सिनेमा में वो जादू मुझे गायब दिख रहा है। मुझे पता है कि संगीत को हमेशा किसी सिनेमैटिक एंगल की आवश्यकता नहीं पड़ती है, बात यह भी कि दुनिया में किसी भी दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में संगीत का यह जादू नहीं दिखता है।
श्रेया घोषाल ने गाए 3000 से अधिक गाने
बतौर गायिका श्रेया घोषाल ने हिंदी सिनेमा में 24 साल का शानदार सफर पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में कई कल्ट सॉन्ग्स गाए हैं। आपको बता दें कि इतने समय में श्रेया ने करीब 3000 से अधिक गीतों को गाया है, जोकि 20 भाषाओं को मिलाकर हैं। हिंदी भाषा में गायिका श्रेया घोषाल ने 1000 से अधिक गाने गाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।