विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनू निगम के पिता ने गाया था 'बेवफाई का एंथम', 19 सालों से बना हुआ टूटे दिल की आवाज

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:36 PM (IST)

सिंगर सोनू निगम के पिता और मशहूर गायक अगम कुमार निगम ने 19 साल पहले एक दर्द भरा गीत गाया था।

सिनेमा का कल्ट सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

सिनेमा का कल्ट सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 2007 में रिलीज हुआ था कल्ट सैड सॉन्ग

  2. सोनू निगम के पिता ने गाया था दर्द भरा गीत

  3. आज भी ब्रेकअप एंथम के तौर पर है मशहूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त था, जब सिनेमा जगत में सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम (Agam Kumar Nigam) की आवाज भी काफी गूंजी थी। 19 साल पहले अगम की एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुई थी, जिसका नाम था, फिर बेवफाई और इस एल्बम में अगम कुमार द्वारा गाए गए ऐसे दर्द भरे गीत शामिल थे, जो सीधा दिल पर चोट करते थे। 

ऐसे में हम आपको अगम कुमार निगम की इसी म्यूजिक एल्बम के एक ऐसे ही सैड सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी बेवफाई के एंथम के तौर पर खूब सुना जाता है। 

अगम कुमार निगम का दर्द भरा गीत

साल था 2007 और हर तरफ अगम कुमार निगम के दर्द भरे नगमों की आवाज गूंज रही थी। अगम की फिर बेवफाई (Phir Bewafaai) म्यूजिक एल्बम ने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया और इसके सारे गाने सुपरहिट निकले। उनमें से एक गीत रहा- इश्क ना करना... (Ishq Na Karna) इस गाने को श्रोताओं द्वारा खूब सुना गया। खासतौर पर जो लोग प्यार में बेवफाई का दर्द झेल चुके थे, उनके लिए ये गाना ब्रेकअप एंथम बन गया। 

Ishq Na Karna song (1)

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 22 सालों से कालजयी बना है सैड सॉन्ग

दिल टूटे आशिक अगम कुमार निगम के इश्क ना करना... गीत को खूब सुन रहे थे और ये सॉन्ग उनका फेवरेट बन गया था। यही कारण की रिलीज के 19 साल बाद भी इस गीत को टूटे दिल वालों की आवाज माना जाता है। फिर बेवफाई एल्बम के सबसे अधिक लोकप्रिय गीतों में इसका नाम भी शामिल रहा था। 

अगम कुमार निगम के अलावा गायिका तुलसी कुमार ने भी इश्क ना करना... को अपनी आवाज दी थी। दोनों मिलकर अपनी मधुर आवाज के दम पर इस सैड सॉन्ग को सिनेमा जगत के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था। आपको बता दें कि फिर बेवफाई म्यूजिक एल्बम की वजह से सोनू निगम के पिता को एक नई पहचान मिली थी। 

हंसिका मोटवानी पर फिल्माया गया था गीत

आपको बता दें कि फिर बेवफाई म्यूजिक एल्बम से अगम कुमार निगम और तुलसी कुमार के गाने इश्क ना करना... को बी टाउन के फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पर फिल्माया गया था। आज भी इस गीत के लिए हंसिका को याद किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता का ये 15 साल पुराना गाना आज भी है कालजयी, सुनकर उबलने लगेगा 'बेवफा' का खून