विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, हेमंत कुमार की आवाज में अमर हुआ था Dharmendra का वही गीत

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:02 PM (IST)

64 साल पहले गुरु दत्त (Guru Dutt) की फिल्म में एक गाना था जिसे विवाद के बाद हटा दिया गया ...और पढ़ें

गुरु दत्त की फिल्म का गाना धर्मेंद्र के लिए हुआ था इस्तेमाल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

गुरु दत्त की फिल्म का गाना धर्मेंद्र के लिए हुआ था इस्तेमाल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. गुरु दत्त को डिलीट करना पड़ा था गाना

  2. गाने के एक सीन के चलते हुए था विवाद

  3. धर्मेंद्र के लिए इस्तेमाल हुआ था गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुरु दत्त की फिल्म साहिब बीबी और गुलाम (Sahib Bibi Aur Ghulam) के सभी गानों का संगीत हेमंत कुमार ने बनाया था। उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स के लिए एक गाना बनाया था जो फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है। मगर इस गाने पर इतना बवाल हुआ कि उसे डिलीट करना पड़ा।

गुरु दत्त को मजबूरन जिस गाने को फिल्म से हटाना पड़ा, वही गाना बाद में धर्मेंद्र के लिए रिकॉर्ड हुआ और वह बॉलीवुड का चार्टबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो गया। धर्मेंद्र पर फिल्माया जाने वाला यह गीत 'या दिल की सुनो दुनियावालो' (Ya Dil Ki Suno Duniyawalo) है। यह गीत वास्तव में गुरु दत्त की फिल्म 'साहिब बीबी और गुलाम' के लिए बना था।

गुरु दत्त की फिल्म के लिए बना था गीत

'या दिल की सुनो दुनियावालो' गीत, 'साहिब बीबी और गुलाम' में 'साहिल की तरफ' (Sahil Ki Taraf) के रूप में इस्तेमाल हुआ था। इस गाने का संगीत हेमंत कुमार (Hemant Kumar) ने तैयार किया था और लिरिक्स शकील बदायूंनी ने लिखे थे। गाने पर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन इसके फिल्मांकन से लोग नाराज हो गए। 

गाने के सीन पर मचा था बवाल

दरअसल, फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाए गए इस गीत में एक सीन था, जिसमें 'छोटी बहू' का किरदार निभाने वालीं मीना कुमारी (Meena Kumari), 'भूतनाथ' गुरु दत्त की गोद में सिर रखकर आराम करती हुई नजर आ रही हैं। इस सीन की दर्शकों ने खूब आलोचना की। बवाल मचने के बाद गुरु दत्त को फिल्म से गाना हटाना पड़ा। इस तरह हेमंत का ये गीत फिल्म से डिलीट हो गया।

 

धर्मेंद्र पर बाद में फिल्माया गया था गीत

चार साल बाद 1966 में धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर की फिल्म अनुपमा में हेमंत कुमार ने 'या दिल की सुनो दुनियावालो' टाइटल से उसी गीत को शामिल किया। उन्होंने धर्मेंद्र के लिए गीत गाया और यह अमर हो गया। 60 साल बाद भी धर्मेंद्र के इस गीत को लोग सुनते हैं।

यह भी पढ़ें- ढाई घंटे लेट होने के चलते Shashi Kapoor से छिन गई थी गुरु दत्त की फिल्म, Oscar में भी भेजी गई थी कल्ट मूवी

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'डिजास्टर' हुई वो फिल्म जो बाद में बनी सिनेमा की 'मास्टरपीस', स्कूलों में पढ़ाई जाती है मूवी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।