Move to Jagran APP

Tere Hawaale Song Out: अरिजीत सिंह की आवाज में 'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना रिलीज, दिखेगी लाल और रूपा के प्यार की गहराई

Tere Hawaale Song Out लाल सिंह चड्ढा रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हो रही है। आमिर खान के साथ करीना कपूर खान फीमेल लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर की फिल्म चार साल बाद रिलीज हो रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 03:18 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 03:18 PM (IST)
Laal Singh Chaddha Song Tere Hawaale Out. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आमिर, टीम के साथ फिल्म के प्रमोशंस में जुटे हुए हैं और अब लाल सिंह चड्ढा के गाने रिलीज किये जा रहे हैं। गुरुवार का फिल्म का गाना तेरे हवाले रिलीज किया गया, जो एक रोमांटिक गाना है। गाने के बालों को अरिजीत सिंह और शिल्पा ने आवाज दी है। संगीत प्रीतम ने कम्पोज किया है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाना लाल और रूपा के प्यार को समर्पित है। 

loksabha election banner

तेरे हवाले गाने में लाल की भावनाओं को दिखाने की कोशिश की गयी है, जो लाल पूरी कहानी के दौरान महसूस करता है। अरिजीत और शिल्पा की आवाज गाने को पूरी तरह सूट कर रही हैं। इस गाने के शीर्षक को समझाते हुए लिखा गया है- प्यार के चमत्कार के लिए खुद को समर्पित कर दीजिए... तेरे हवाले।

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

लाल सिंह चड्ढा का पांचवां गाना है तेरे हवाले

तेरे हवाले लाल सिंह चड्ढा का पांचवां गाना है। इससे पहले चार गाने कहानी, मैं की करां, फिर ना ऐसी रात आएगी और तुर कलेयां रिलीज हो चुके हैं। मेकर्स ने सभी गानों के ऑडियो वर्जन पहले जारी किये थे। इसके पीछे दलील दी गयी थी कि सिर्फ ऑडियो रिलीज करने से इससे जुड़े सभी पक्षों मसलन गीतकार, कंपोजर, म्यूजिशियंस और तकनीशियनों पर फोकस रहता है। गानों की मेकिंग के वीडियो भी आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से शेयर किये गये हैं। 

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर और करीना के अलावा मोना सिंह और चैतन्य अक्कीनेनी (नागा चैतन्य) भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रीमेक है। निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर खान की पिछली रिलीज ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। आमिर इस फिल्म के लिए पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.