विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuttey Release Date: सामने आई 'कुत्ते' की रिलीज डेट, अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में आएंगे नजर

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2022 09:08 AM (IST)

Kuttey Release Date विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म कुत्ते की रिलीज डेट सामने आ गई ...और पढ़ें

Kuttey Release Date Release date, Arjun Kapoor
Kuttey Release Date Release date, Arjun Kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक फिल्म 'कुत्ते' से बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं। आसमान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म साल 2023 में 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सामने आई 'कुत्ते' की रिलीज डेट

लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म से पहले अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रहे आसमान ही आकाश में उड़ान भरने को तैयार हैं। बता दें कि कुत्ते में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगें। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है।

आसमान भारद्वाज कर रहे हैं डेब्यू

इससे पहले खबर आई थी कि 'कुत्ते' इसी साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही 'कुत्ते' और 'फोन भूत' के बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा भी जोरों पर थी। पर फिल्म मेकर्स ने इसे 4 नवंबर को ना रिलीज करके अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया। फिलहाल तो कुत्ते के टक्कर में कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती नजर नहीं आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Aasmaan V Bhardwaj (@aasmaanbhardwaj)

'आदिपुरुष' से नहीं होगी भिड़त

शाह रुख खान की पठान भी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ऐसे में 'कुत्ते' के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है जो 14 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही थी।  बता दें कि 'कुत्ते' का फर्स्ट लुक 2021 में रिलीज किया गया था। आसमान ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करके लिखा था- ना ये भौंकते हैं, ना गुर्राते हैं, बस काटते हैं। पोस्टर पर सभी लीड एक्टर्स को शामिल किया गया था, बस उनके चेहरों की जगह कुत्तों के सिर लगे थे।

ये भी पढ़ें

Adipurush Release Date Postponed: VFX के कारण पोस्टपोन हुई प्रभास की 'आदिपुरुष', अब इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

Phone Bhoot Collection Day 3: न डराया, न हंसाया, फुस्स साबित हुई 'फोन भूत', तीसरे दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये