विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 दिन में 28 गाने गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Rishi Kapoor पर खूब जंचती थी इस सिंगर की आवाज

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:16 PM (IST)

बॉलीवुड को कल्ट क्लासिक गानों से नवाजने वाले एक सिंगर ने 1 दिन में 28 गानों को आवाज दी थी। उन्हें ऋषि कपूर के लिए गाना पसंद था।

1 दिन में 28 गाने गाकर रचा था इतिहास

1 दिन में 28 गाने गाकर रचा था इतिहास

HighLights

  1. गिनीज बुक में दर्ज था सिंगर का नाम

  2. ऋषि कपूर के लिए गाए थे सबसे ज्यादा गीत

  3. लगातार पांच बार जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के दौर में हर ओर सिर्फ एक ही आवाज गूंजती थी, बिना उनके गानों की शायद ही किसी म्यूजिक लवर की प्लेलिस्ट पूरी हो... उनके गानों ने मिलेनियल्स को खूबसूरत यादें दीं। यहां तक कि GenZ भी उनके गाने बड़े चाव से सुनते हैं।

इस गायक का नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है, वो भी दो-दो वजहों से। इस गायक ने महज 1 दिन में 28 गाने गाकर इतिहास रच दिया था। 1993 में लगभग सभी फिल्मों में इनके ही गीतों ने धमाल मचाया था।

सानू को लॉन्च करने वाले गायक

यह गायक हैं कुमार सानू (Kumar Sanu) जिनका असली नाम सानू भट्टाचार्य है। कुमार सानू को बॉलीवुड में लाने वाले गजल किंग जगजीत सिंह (Jagjit Singh) थे। इसके बाद उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि वह हर म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद बन गए।

Kumar Sanu

18000 गानों को दी आवाज

कुमार सानू ने अपने करियर में कई भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने करीब 18000 गानों को आवाज दी थी। उन्होंने दुनियाभर में म्यूजिकल शोज दिए। उनके गीतों ने म्यूजिक लवर्स के दिलों के तार छेड़ दिया। मगर क्या आपको पता है कि कुमार सानू ने एक दिन में 28 गाने गाए थे। 

1 दिन में गाए 28 गाने

जी हां, फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा होती है कि कुमार सानू को 1993 में म्यूजिकल टूर के लिए बाहर जाना था। वह टूर से पहले अपना काम निपटाना चाहते थे। बस इसीलिए उन्होंने 1 दिन में 28 गाने गा दिए थे। उनके सभी गाने आज कल्ट क्लासिक बन गए। यह बात 1993 की है। 

kumar sanu songs

1993 में कुमार सानू के गाए हुए गाने...

कुमार सानू के 1993 में कई कल्ट गाने आए जो हर किसी के दिल में बस गए। इनमें शामिल गीतों की लिस्ट...

  • बाजीगर ओ बाजीगर
  • ये काली काली आंखें
  • तेरे चेहरे पे
  • तेरे दर पर सनम
  • बादलों में छुप रहा चांद
  • आने वाला कल एक सपना है

लगातार पांच बार जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

कुमार सानू पहले ऐसे गायक हैं जिन्हें लगातार पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसलिए भी उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। छठी बार भी उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने वाला था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था और कहा था कि इसे अब नए कलाकारों को मिलना चाहिए। 

ऋषि कपूर के लिए गाए थे हिट गाने

कुमार सानू ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आवाज बनकर कई सुपरहिट गाने गाए और उन्हें ऋषि के लिए गाने गाना पसंद भी था क्योंकि उनका मानना था कि ऋषि उनके गानों को अच्छे से न्याय करते थे। अभिनेता के लिए कुमार सानू ने जो गाने गाए थे, वो 'जब से तुमको देखा है सनम', 'सोचेंगे तुम्हें प्यार', 'तेरी उम्मीद तेरा इंतजार', और 'गवाह है चांद तारे गवाह है' जैसे गाने हैं।

यह भी पढ़ें- 'आंख से आंसू' छलकाने वालीं वो महिला संगीतकार... सोनू निगम-पंकज उधास को बनाया स्टार, लता-रफी ने गाए इनके कल्ट गीत

यह भी पढ़ें- रिजेक्ट होने वाला था Aamir Khan का सबसे दर्दभरा गीत, हिट होने के बाद प्रोड्यूसर को देनी पड़ी थी डबल फीस