विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kumar Sanu का सबसे लंबा गाना, Doordarshan के कल्ट सीरियल के गीत को दी आवाज; आजतक नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:55 AM (IST)

कुमार सानू की आवाज का जादू पर्दे के साथ-साथ टेलीविजन पर भी चला। उन्होंने 32 साल पहले दूरदर्शन के सीरियल ...और पढ़ें

कुमार सानू ने गाया था दूरदर्शन के शो का सबसे लंबा गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

कुमार सानू ने गाया था दूरदर्शन के शो का सबसे लंबा गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 32 साल पहले दूरदर्शन के सीरियल के बना था सबसे लंबा गाना

  2. कुमार सानू की आवाज में आज भी नहीं टूटा है ये बड़ा रिकॉर्ड

  3. शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी ने बनाया था कल्ट शो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दूरदर्शन (Doordarshan) पर आने वाले शोज आज भी फैंस के जहन में बसे हुए हैं। डीडी नेशनल के सीरियल्स की पहचान सिर्फ उनकी मनोरंजक कहानियां नहीं, बल्कि उनके टाइटल ट्रैक्स भी हुआ करते थे। आज भी जब लोग दूरदर्शन के किसी शो की बात करते हैं, तो उनके दिमाग और जुबान से सबसे पहले सीरियल के गाने ही निकलते हैं।

32 साल पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा सीरियल आया था, जिसका टाइटल ट्रैक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने गाया था। ये दूरदर्शन के इतिहास का सबसे लंबा गाना था, जिसमें 110 अंतरे थे और आज तक कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। कौन सा था वो गाना? चलिए आपको बताते हैं।

32 साल से लोगों के दिलों में बसा है दूरदर्शन का ये कल्ट गाना

दूरदर्शन के जिस सीरियल के गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1994 में प्रसारित किया गया था। सीरियल का टाइटल था किस्मत (Kismat Serial), जो एक म्यूजिकल टेलीविजन शो था। किस्मत को बनाने वाले कोई और नहीं, बल्कि शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी थे। 32 साल पहले जब यह सीरियल दूरदर्शन पर आया था, तो इसका टाइटल ट्रैक 'किस्मत का तो' बहुत ही पॉपुलर हुआ था।

दूरदर्शन के शो के गीत को 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) ने जब गाया था। गाने का म्यूजिक दिलीप सेन और समीर सेन ने दिया था। कल्ट क्लासिक गाने के लिरिक्स माया गोविंद ने लिखे थे।

Screenshot 2026-10-06 114910

दूरदर्शन के सीरियल का सबसे लंबा टाइटल ट्रैक

कुमार सानू की आवाज में गाए 'किस्मत' सीरियल के टाइटल ट्रैक का 8 मिनट और 45 सेकंड लंबा है। 90 के दशक के शुरुआती दौर में बने इस गाने में करीब 110 अंतरे डाले गए थे, जो सीरियल्स के हिसाब से खुद में ही एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे आजतक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

 Video Credit- Ishara Music

कुमार सानू ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में ये बताया था कि म्यूजिकल सीरियल्स में कहानी के हिसाब से अंतरे जोड़े जाते थे, जिसकी वजह से ये 110 अंतरों तक पहुंच गया था। आज भी अगर आप ये गाना सुन लेंगे तो ऐसा लगेगा कि ये किसी बॉलीवुड फिल्म का गाना है।

यह भी पढ़ें- 9 मिनट में रिकॉर्ड हुआ था Rishi Kapoor का सदाबहार गीत, पुराने रोमांटिक सॉन्ग ने कुमार सानू को बनाया स्टार

यह भी पढ़ें- राहत इंदौरी ने लिखा था Govinda का सबसे रोमांटिक गीत, Kumar Sanu ने लगाए सुर; बसों में खूब बजता है ये कल्ट गाना